Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Kangana Ranaut ने Congress नेता की पोस्‍ट पर किया पलटवार, कहा- हर महिला सम्मान की हकदार

March 26, 2024

Kangana Ranaut ने Congress नेता की पोस्‍ट पर किया पलटवार, कहा- हर महिला सम्मान की हकदार

चंडीगढ़ः लोकप्रिय अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को कहा कि प्रत्येक महिला, चाहे उसकी पृष्ठभूमि तथा पेशा कुछ भी हो, वह सम्मान की हकदार है। उन्होंने कहा कि वह खासतौर से मंडी को लेकर कांग्रेस नेताओं की टिप्प्णियों से आहत हैं, जहां से वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रही हैं। रनौत ने चंडीगढ़ हवाई अड्डे के बाहर पत्रकारों से कहा कि मंडी को दुनियाभर में अक्सर ‘‘छोटा काशी’’ कहा जाता है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत और एच एस अहीर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर रनौत तथा मंडी पर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया है।

रनौत ने कहा, कि ‘एक महिला का पेशा चाहे कुछ भी हो, चाहे वह शिक्षिका हो, अभिनेत्री, पत्रकार, नेता या कोई यौन कर्मी ही क्यों न हो, सभी सम्मान की हकदार हैं। मैं खासतौर से मंडी के बारे में नदिंनीय टिप्पणियों से आहत हूं..मंडी के सभी लोग इन टिप्पणियों से आहत हैं।’’ यह पूछने पर कि क्या उनकी कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की योजना है, इस पर रनौत ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने उन्हें दिल्ली बुलाया है और वह उनसे मुलाकात करने के बाद ही जवाब देंगी। उन्होंने कहा, कि ‘मुझे पार्टी की गरिमा बनाए रखनी होगी। मुझे उनके साथ चलना होगा और उनके निर्देशों का पालन करना होगा।’’ राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने निर्वाचन आयोग को एक पत्र लिखकर रनौत के खिलाफ टिप्पणियों के लिए श्रीनेत तथा अहीर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

एनसीडब्ल्यू ने सोमवार को एक पोस्ट में कहा, कि ‘राष्ट्रीय महिला आयोग सुप्रिया श्रीनेत के अपमानजनक आचरण से स्तब्ध है। सुप्रिया श्रीनेत एवं श्री. एच.एस. अहीर ने सोशल मीडिया पर कंगना रनौत के बारे में अभद्र और अपमानजनक टिप्पणी की थी। ऐसा व्यवहार असहनीय है और महिलाओं की गरिमा के खिलाफ है। रेखा शर्मा ने निर्वाचन आयुक्त को पत्र भेजकर उनके खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की है। आइए सभी महिलाओं का सम्मान और गरिमा बनाए रखें। महिलाओं का सम्मान करें।’ इससे पहले, रनौत (37) ने भी श्रीनेत पर निशाना साधते हुए कहा था कि उन्होंने विभिन्न भूमिकाएं निभाई हैं और हर महिला सम्मान की हकदार है।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, कि ‘प्रिय सुप्रिया जी, एक कलाकार के रूप में अपने करियर के पिछले 20 वर्षों में मैंने हर तरह की महिला की भूमिका निभाई है। ‘रानी’ में एक भोली लड़की से लेकर ‘धाकड़’ में एक आकर्षक जासूस तक, ‘मणिर्किणका’ में एक देवी से लेकर ‘चंद्रमुखी’ में एक राक्षसी तक। ‘थलाइवी’ में एक क्रांतिकारी नेता तो ‘रज्जो’ में वेशय़ा का किरदार।’’ श्रीनेत ने पूरे प्रकरण पर सफाई देते हुए कहा है कि उनके फेसबुक और इंस्टाग्राम अकाउंट तक कई लोगों की पहुंच है और उनमें से किसी ने आज बेहद अनुचित पोस्ट किया।

उन्होंने कहा, कि ‘जैसे ही मुझे पता चला मैंने वो पोस्ट हटा दिया। जो लोग मुझे जानते हैं, वे यह भी अच्छी तरह जानते हैं कि मैं कभी भी किसी महिला के प्रति व्यक्तिगत और अशोभनीय टिप्पणी नहीं कर सकती। मैं जानना चाहती हूं कि यह कैसे हुआ।’’ कांग्रेस नेता अहीर ने भी रनौत के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणियां कीं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें