Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

केजरीवाल ने की पंजाब बजट का तारीफ, कहा- अब ‘उड़ता पंजाब’ नहीं, ‘बदलता पंजाब’ होगा

March 26, 2025

केजरीवाल ने की पंजाब बजट का तारीफ, कहा- अब ‘उड़ता पंजाब’ नहीं, ‘बदलता पंजाब’ होगा

नेशनल डेस्क: बुधवार को पंजाब सरकार ने 2,36,080 करोड़ रुपए का बजट पेश किया। सरकार ने कृषि के लिए बजट में पांच प्रतिशत की वृद्धि की। इस बजट को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब बजट की सराहना की। केजरीवाल ने कहा कि मान सरकार ज़मीन पर असली बदलाव ला रही है।

अरिवंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”पंजाब का 2025-26 बजट एक नशामुक्त, स्वस्थ और समृद्ध पंजाब की ओर एक साहसिक कदम है! नशे के ख़िलाफ़ जंग, ग्रामीण विकास और खेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में अब तक का सबसे बड़ा निवेश। आम आदमी पार्टी की सरकार ज़मीन पर असली बदलाव ला रही है। अब “उड़ता पंजाब” नहीं, “बदलता पंजाब” होगा।”

 

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार ड्रग तस्करों के खिलाफ युद्ध स्तर पर काम कर रही है और किसी भी तस्कर को नहीं बख्शा जाएगा। केजरीवाल ने बताया कि पंजाब में आप सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं और इस अभियान के अगले चरण में बड़े ड्रग सप्लायरों पर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना था कि कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा के शासनकाल में पंजाब को ‘उड़ता पंजाब’ के रूप में बदनाम किया गया था, लेकिन अब लोग मिलकर ‘बदलता पंजाब’ बनाने के लिए एकजुट हो रहे हैं।

 

लगभग 4,000 से अधिक गिरफ्तारी हुईं: DGP यादव 
अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के डीजीपी गौरव यादव का एक संदेश भी साझा किया। संदेश में कहा गया कि पंजाब सरकार ने ड्रग्स के खिलाफ युद्ध में बड़ी सफलता हासिल की है। 1 मार्च 2025 तक 2,248 एफआईआर दर्ज की गईं, लगभग 4,000 लोगों को गिरफ्तार किया गया और बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद किए गए हैं। साथ ही, सड़कों पर हेरोइन और अन्य ड्रग्स की उपलब्धता कम हो गई है।

ड्रग्स के सप्लायर्स को लेकर बनाई ये रणनीति 
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पंजाब पुलिस ने अब ड्रग्स के सप्लायर्स के नेटवर्क को खत्म करने के लिए खास रणनीति बनाई है। पुलिस अब ड्रग तस्करों और उनकी सप्लाई लाइनों की पहचान कर रही है और उनसे जुड़ी सभी संस्थाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। इस प्रकार, पंजाब सरकार ड्रग्स के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ा रही है और पंजाब को एक सुरक्षित और स्वस्थ राज्य बनाने के लिए प्रयासरत है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें