
Kejriwal warned drug smugglers: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवार को लुधियाना में आप के कार्यकारिणी सम्मेलन दौरान तमाम आप वालंटियर्स से मुखातिब हुए। उन्होंने पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने के लिए पार्टी के मिशन को बताते हुए आप कार्यकत्र्ताओं से कहा कि यह मिशन सिर्फ हमारा लक्ष्य नहीं है, बल्कि एक सामूहिक प्रतिबद्धता है जो राज्य को नशीली दवाओं के चंगुल से मुक्त करने के लिए पंजाब के प्रत्येक व्यक्ति को एकजुट करेगा।
केजरीवाल ने कहा, आप वही हैं जिन्होंने पंजाब में पार्टी की सरकार स्थापित करने के लिए दिन-रात काम किया। आज की बैठक बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि हम यहां एक ही मिशन के लिए एकत्र हुए हैं कि कैसे पंजाब से ड्रग्स को खत्म किया जाए। मेरा दृढ़ विश्वास है कि अगर यहां का हर व्यक्ति पंजाब से ड्रग्स को खत्म करने की शपथ लेता है, तो हमें इस लक्ष्य को हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। केजरीवाल सहित सभी आप नेताओं और कार्यकत्र्ताओं ने नशा खत्म करने की शपथ ली और एकस्वर में कहा, मैं पंजाब की मिट्टी का सच्चा सपूत हूं। मैं आम आदमी पार्टी का सच्चा स्वयंसेवक हूं। आज मैं पंजाब की मिट्टी की कसम खाता हूं कि मैं खुद कभी नशा नहीं करूंगा। मैं अपने दोस्तों, परिवार और समाज को नशे से दूर रखने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। जहां भी मुङो नशा बिकता दिखेगा, मैं पुलिस को सूचित करूंगा। मैं डरूंगा नहींक्योंकि इस लड़ाई में भगवान मेरे साथ हैं। मैं विकास को चुनूंगा, विनाश को नहीं। मैं मौन नहीं, क्रांति चुनूंगा। मैं कसम खाता हूं कि जब तक पंजाब नशे से मुक्त नहीं हो जाता, मैं चैन से नहीं बैठूंगा।
केजरीवाल ने ड्रग तस्करों को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, अगर कोई पुलिस से मुठभेड़ में भिड़ने की हिम्मत करेगा, तो पुलिस कार्रवाई करने से नहीं हिचकिचाएगी। संदेश साफ है : या तो ड्रग्स बेचना बंद करो या पंजाब छोड़ दो। उन्होंने प्रति व्यक्ति आय के मामले में पंजाब की रैंकिंग में नाटकीय गिरावट को भी उजागर किया, जो नंबर एक से अब 18वें स्थान पर है। उन्होंने इस गिरावट के लिए उन राजनीतिक हस्तियों को जिम्मेदार ठहराया जिन्होंने सत्ता और पैसे के लिए पंजाब के युवाओं के भविष्य को बेच दिया।
उन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रयासों की तुलना कांग्रेस पार्टी द्वारा किए गए वादों से की और उनके विफल वादों की याद दिलाई। केजरीवाल ने कहा, कांग्रेस ने गुटका साहिब के साथ शपथ ली थी और दावा किया था कि वे 4 सप्ताह के भीतर पंजाब से नशा खत्म कर देंगे, लेकिन जब वे सत्ता में आए, तो उन्होंने कुछ नहीं किया। केजरीवाल ने पार्टी कार्यकत्र्ताओं से जमीनी स्तर पर अपने प्रयास जारी रखने का आग्रह किया और उन्हें आश्वासन दिया कि अगर नशे के सौदागर आपके गांव में नशा बेचने आएं तो उन्हें मत आने दीजिए। उनसे डरिए मत, क्योंकि पुलिस और प्रशासन आपके साथ है। उन्होंने अभियान के तहत भविष्य के कदमों की रूपरेखा भी बताई और कहा कि 1 मई से वह पार्टी नेताओं, मुख्यमंत्री, कैबिनेट मंत्रियों, विधायकों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हर गांव का दौरा करेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...