Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मानवता हुई शर्मसार, अल्ताफ, मदीन और मोहम्मद ने गर्भवती गाय की धारदार हथियार से की हत्या

January 25, 2025

मानवता हुई शर्मसार, अल्ताफ, मदीन और मोहम्मद ने गर्भवती गाय की धारदार हथियार से की हत्या

killed pregnant cow sharp weapon ; नेशनल डेस्क : आज मानव तो है पर मानवता खत्म होती जा रही है। लोग अजीबो-गरीब हरकते करते हुए देखें जा रहे है। आज कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले से कुछ इसी तरह का एक मामला सामने आया है। जिसने पूरे मानवता को शर्मसार कर दिया है। यहां मुस्लिम समुदाय के कुछ लोगों ने एक गर्भवती गाय की हत्या उस समय कर दी जब उसका मालिक उसे चरने के लिए जंगल में छोड़ दिया था। वहीं पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसमें शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। आइए जानते है इस पूरी खबर को विस्तार से…

तीन आरोपियों की गिरफ्तारी

दरअसल, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के होन्नावर तालुक के सल्कोड जंगलों में एक गर्भवती गाय की नृशंस हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो मवेशी चोरी और गोवंश तस्करी में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अल्ताफ (ड्राइवर), मदीन (कुली), और मोहम्मद हुसैन (रसोइया) के रूप में हुई है। पुलिस ने इन आरोपियों पर मवेशी चोरी का मामला दर्ज किया और उन्हें अदालत में पेश किया। ये आरोपी पहले भी मवेशी चोरी और गोवंश तस्करी में शामिल रहे हैं।

कसाईखानों के मालिकों को चेतावनी

आपको बता दें कि पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों का नाम कई मवेशी चोरी की घटनाओं में सामने आया है, जो सल्कोड, कोंडाकुली, होसाकुली और कवलाक्की गांवों में हुई थीं। इसके बाद, पुलिस ने जिले के सभी कसाईखानों के मालिकों के साथ बैठक की और उन्हें गाय और भैंस के मांस को मारने, काटने, बेचने और परिवहन करने के बारे में सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने साफ कहा कि अगर इन गतिविधियों में कोई अवैधता पाई जाती है तो गोमांस व्यापार का मामला दर्ज किया जाएगा और उनका कारोबार बंद कर दिया जाएगा।

गाय का कटा हुआ सिर और शरीर मिला

वहीं कुछ दिन पहले कुछ अज्ञात लोगों ने होन्नावर तालुका के सालकोडा ग्राम पंचायत के पास एक जंगल में चर रही एक गर्भवती गाय की धारदार हथियार से हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे गाया के सिर और पैर को छोड़कर बाकी शरीर को लेकर फरार हो गए। चूकिं गाय गर्भवती थी तो उन्होंने अजन्मे बछड़े को भी वहीं फेंक दिया। जब इसका मालिक साम को अपने गाय को तलाशते हुए जंगल पहुचा तो उन्हें गाय का कटा हुआ सिर और पैर मिला।

पिछले महीने मंगलुरु में हुई थी गिरफ्तारी

इससे पहले, कर्नाटक के मंगलुरु में भी गोकशी और गोमांस बेचने के आरोप में 2 लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। मंगलुरु पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 19 और 21 अक्टूबर को बजपे पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी कि कुछ अज्ञात लोग गायों को वाहन में भरकर ले गए थे। इस मामले में मोहम्मद रफीक (31) और शौकत अली (34) को गिरफ्तार किया गया था। इस घटना से कर्नाटक में मवेशी चोरी और गोकशी के मामलों में बढ़ोतरी की चिंता जताई जा रही है, और पुलिस प्रशासन द्वारा इस पर सख्त कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें