Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

Video : पीतांबर ओढ़े बाबा भोले की भक्ति करते दिखे लालू के बड़े लाल… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

June 16, 2025

Video : पीतांबर ओढ़े बाबा भोले की भक्ति करते दिखे लालू के बड़े लाल… सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

बिहार डेस्क : लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्हें न केवल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से, बल्कि परिवार से भी बाहर कर दिया गया है। यह बड़ा फैसला खुद लालू यादव ने लिया है। बताया जा रहा है कि तेज प्रताप का नाम अनुष्का यादव के साथ जोड़े जाने के बाद यह फैसला लिया गया। हालांकि, जब से तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर किया गया है तब से उन्होंने सोशल मीडिया का रुख किया है। वह अब धार्मिक रूप में दिख रहे हैं। उन्होंने खुद को भगवान शिव की भक्ति में डुबो लिया है। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…

तपस्या करते दिखे तेज प्रताप

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने एक वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स ‘ पर अपलोड किया है। इस वीडियो में वह माथे पर चंदन लगाए हुए हैं,  भगवा कपड़ों (पीतांबर) में लिपटे हैं,  शिवलिंग के सामने ध्यान लगाए बैठे हैं,  उनकी आंखें बंद हैं और बैकग्राउंड में “ॐ नम: शिवाय” का जाप हो रहा है इस वीडियो में वह पूरी तरह से शिव साधना में लीन नजर आ रहे हैं।

वीडियो के साथ लिखी ये भावुक कविता

तेज प्रताप ने इस वीडियो के साथ एक भावनात्मक और आध्यात्मिक कैप्शन भी लिखा, 

“अकाल मृत्यु वो मरे जो काम करे चाण्डाल का,
काल भी उसका क्या बिगाड़े जो भक्त हो महाकाल का!
ना पूछो मुझसे मेरी पहचान मैं तो भस्मधारी हूं
हर हर महादेव।”

यह कविता इस बात को दर्शाती है कि वे अब खुद को महादेव (शिव) का भक्त मान चुके हैं और सांसारिक पहचान से ऊपर उठ चुके हैं।

बाबा विश्वनाथ के दर्शन का वीडियो भी शेयर किया

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने काशी विश्वनाथ मंदिर (वाराणसी) का एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में वह बाबा विश्वनाथ के दर्शन करते दिखे। वीडियो के साथ उन्होंने एक और कैप्शन लिखा,

“बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद हो,
माँ गंगा का निर्मल पवित्र घाट हो,
पूरी दुनिया को मैं भूल जाऊं और
बनारस में मेरा भोला मुझे याद हो
हर हर महादेव बोलना ही होगा।”

क्या कहती है ये पूरी तस्वीर?

तेज प्रताप यादव की इन हालिया गतिविधियों से यह साफ है कि वह राजनीतिक और पारिवारिक तनाव से खुद को धार्मिक साधना की ओर मोड़ रहे हैं। उन्होंने खुद को अब भगवान शिव के भक्त के रूप में प्रस्तुत करना शुरू कर दिया है। वह सोशल मीडिया के जरिए एक नई छवि बनाने की कोशिश में हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें