Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Anmol Bishnoi: कौन है Lawrence Bishnoi का भाई अनमोल, जिस पर NIA ने गिरफ्तारी के लिए रखा 10 लाख रुपये का इनाम

October 25, 2024

Anmol Bishnoi: कौन है Lawrence Bishnoi का भाई अनमोल, जिस पर NIA ने गिरफ्तारी के लिए रखा 10 लाख रुपये का इनाम

नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा जांच एजेंसी (NIA) ने लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के मुख्य संचालक अनमोल बिश्नोई पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में अनमोल की भूमिका सामने आने के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसी ने यह फैसला लिया है। मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा शूटरों से पूछताछ के दौरान अनमोल का नाम हत्याकांड में प्रमुखता से सामने आया था। इसके बाद अब एनआईए ने इनाम घोषित किया है।

आपको बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के पीछे पड़े लॉरेंस गिरोह के गुर्गों ने पिछले दिनों उनके घर पर भी फायरिंग की थी। उस मामले में भी अनमोल का नाम सामने आया था। इस संबंध में मुंबई पुलिस पहले ही बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी कर चुकी है। अब एनआईए ने भी कार्रवाई करते हुए 10 लाख रुपये का इनाम रखा है।

प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह संभव है कि सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान के साथ उसके करीबी संबंधों के कारण की गई हो। डिजिटल साक्ष्यों से पता चला है कि अनमोल बिश्नोई एक शूटर और साजिशकर्ता प्रवीण लोनकर के संपर्क में था। ऐसे संकेत हैं कि अनमोल कनाडा और अमेरिका से आरोपियों के संपर्क में था। सूत्रों के मुताबिक, जांचकर्ताओं को आरोपियों से संपर्क करने के लिए इस्तेमाल किए गए कई स्नैपचैट अकाउंट मिले हैं। इनमें से कुछ अकाउंट अनमोल बिश्नोई से जुड़े हैं। एक अधिकारी ने कहा, हम इन अकाउंट की डिटेल्स की जांच कर रहे हैं, लेकिन हमें यकीन है कि उनमें से एक बिश्नोई से जुड़ा है। आरोपियों के पास से चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें