Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम सभी संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें : Yogi Adityanath

January 26, 2025

हम सभी संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें : Yogi Adityanath

Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए सभी से संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री योगी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, प्रदेशवासियों को 76वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा,यह गौरवशाली पर्व हमारे महान संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश के अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है। योगी ने आह्वान किया आइए, हम सभी संविधान में निहित कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें। जय हिंद!

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें