Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Elections 2024 : राहुल गांधी आज अमृतसर में गुरजीत औजला के समर्थन में करेंगे रैली

May 25, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : राहुल गांधी आज अमृतसर में गुरजीत औजला के समर्थन में करेंगे रैली

अमृतसर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी आज अमृतसर पहुंच रहे हैं। वे करीब 4 बजे अमृतसर पहुंचेंगे। दिल्ली- हरियाणा समेत देश में छठे चरण की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बड़े नेताओं ने पंजाब का रुख करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दो दिवसीय दौरा पिछले शुक्रवार को खत्म हो रहा है, जिसके बाद अब राहुल गांधी पंजाब में तीन रैलियां करेंगे। अमृतसर पहुंचकर राहुल गांधी पार्टी प्रत्याशी और मौजूदा सांसद गुरजीत औजला के पक्ष में प्रचार करेंगे। मीरांकोट में उनके लिए पंडाल सजाया गया है।

यहां करीब 20 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस को भी अलर्ट पर रखा गया है। 1000 से ज्यादा पुलिस बल और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। वहीं मीरानकोट में रैली से पहले राहुल गांधी स्वर्ण मंदिर में भी मत्था टेकेंगे।

वह अपने तय कार्यक्रम से इतर स्वर्ण मंदिर पहुंचेंगे

राहुल गांधी के कार्यक्रम की बात करें तो कांग्रेस ने उनकी स्वर्ण मंदिर यात्रा के संबंध में कोई जानकारी साझा नहीं की है। वहीं कुछ सूत्रों के मुताबिक आज वह रैली से पहले स्वर्ण मंदिर भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने स्वयं इसे अपने कार्यक्रम में शामिल करने का अनुरोध किया है। पिछले कुछ पंजाब दौरों की बात करें तो वह अपने कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने से करते हैं। भारत जोड़ो यात्रा के पंजाब में प्रवेश करने से पहले वह अचानक स्वर्ण मंदिर पहुंच गए। इतना ही नहीं अक्टूबर 2023 में राहुल गांधी तीन दिन तक पंजाब में रहे और स्वर्ण मंदिर में सेवा की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें