खेल डेस्क। पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने पर अपनी सफाई पेश करते हुए साफ मना किय़ा है। युवराज सिंह ने मीडिया रिपोर्ट्स को खारिज करते हुए कहा कि वो गुरदासपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। गुरदासपुर से 2024 का लोकसभा चुनाव लड़कर राजनीति में प्रवेश करने की मीडिया रिपोर्टों का खंडन किया है।
युवराज सिंह ने चुनाव लड़ने से साफ मना करते हुए कहा कि उनका जुनून लोगों की मदद करना है। उन्होंने ‘यूवीकैन’ फाउंडेशन के माध्यम से अपने प्रयासों के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की। युवराज सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘मीडिया रिपोर्ट्स के विपरीत, मैं गुरदासपुर से चुनाव नहीं लड़ रहा हूं।’ अपनी सर्वश्रेष्ठ क्षमता के साथ मिलकर बदलाव लाना जारी रखें।”

