-
नई दिल्ली। आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने चार भोजपुरी अभिनेताओं पर दांव लगाया है। इनमें से भोजपुरी के पावर स्टार अभिनेता पवन सिंह ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के दूसरे दिन ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया।.