Big Breaking : जालंधर में सुबह-सुबह जोरदार धमाकों के आवाज आई, जिसके लोगों में डर का माहौल पाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि धमाकों की गूंज इतनी तेज थी कि लोगों की नींद टूट गई और कई घबराए हुए लोग घरों से बाहर निकल आए। इन अज्ञात धमाकों ने शहर में भय का माहौल पैदा कर दिया है।
कैंट क्षेत्र में अलर्ट, प्रशासन ने की अपील
धमाकों के तुरंत बाद कैंटोनमेंट क्षेत्र में सायरन बजाया गया, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा तत्काल इलाके में घोषणा कराई गई, जिसमें लोगों से अपील की गई कि वे बेवजह घरों से बाहर न निकलें और सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न लगाएं।
अधिकारियों ने किया शांति बनाए रखने का आग्रह
कैंटोनमेंट बोर्ड के प्रधान ब्रिगेडियर सुनील सोल और सीईओ ओमपाल सिंह ने निवासियों से अफवाहों से बचने और आधिकारिक सूचना का ही भरोसा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा एजेंसियां स्थिति की पूरी निगरानी कर रही हैं और नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा है।
अधिकारियों की निगरानी में जारी जांच
धमाकों के कारणों का अब तक स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटी हैं और पूरे क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया गया है। घटनास्थलों के आसपास सघन तलाशी अभियान भी चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल
