Dainik Savera Times

IPL 2025, GT vs LSG, 64th Match : लखनऊ ने गुजरात को उसके घर में हराया, ओरुर्के ने तीन और आवेश-आयुष ने झटके दो-दो विकेट

इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 18वें सीजन का 64वां मुक़ाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि आकाश दीप की वापसी हुई है। इस मैच में गुजरात जीत के साथ शीर्ष पर खुद को बरकरार रखना चाहेगी।


लखनऊ की पारी = LSG 235/2 (20)

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस को जीत के लिए 236 रनो का लक्ष्य दिया है। मिचेल मार्श की शतकीय और निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स गुजरात टाइटंस को एक बड़ा लक्ष्य रख सकी है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है। लखनऊ के लिए एडेन मार्करम 36 और मिचेल मार्श ने 117 रन बनाए। वही निकोलस पूरन 56* और ऋषभ पंत 16* बनाकर नाबाद रहे।


 

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 :-

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।)

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
(इम्पैक्ट प्लेयर्स: साई सुदर्शन, अनुज रावत, महिपाल लोमरोर, वाशिंगटन सुंदर, दसुन शनाका।)


LSG 235/2 (20)  Lucknow Super Giants won by 33 runs

GT 202/9 (20)

Exit mobile version