Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bomb Threat: लुधियाना DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी: सूत्र

May 21, 2025

Bomb Threat: लुधियाना DC ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी: सूत्र

पंजाब डेस्क: लुधियाना शहर में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला उपायुक्त (डीसी) कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी एक ईमेल के माध्यम से भेजी गई, जिसके बाद पूरे डीसी कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा एजेंसियों ने तत्काल जांच अभियान शुरू कर दिया।

-ईमेल के माध्यम से मिली धमकी

सूत्रों के अनुसार, यह ईमेल सुबह के समय आधिकारिक मेल आईडी पर प्राप्त हुआ, जिसमें कार्यालय को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। ईमेल मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट हो गए और पूरे परिसर को खाली करवाकर बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया।

फिलहाल डीसी कॉम्प्लेक्स की गहन तलाशी जारी है और हर कोने की जांच की जा रही है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया जा रहा है और साइबर सेल को भी ईमेल की ट्रैकिंग के लिए सक्रिय कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: शादीशुदा नेवी अफसर ने प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, सबूत मिटाने के लिए टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया शव

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें