Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शाहकोट पुलिस के 9 अधिकारी और कर्मचारियों को मध्य प्रदेश पुलिस ने किया सम्मानित

June 27, 2025

शाहकोट पुलिस के 9 अधिकारी और कर्मचारियों को मध्य प्रदेश पुलिस ने किया सम्मानित

MP Police Honored 9 Officers : जालंधर के शाहकोट थाना क्षेत्र की पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है। मध्य प्रदेश पुलिस की एक अहम कार्रवाई में सहयोग देने और फरार आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने के लिए शाहकोट पुलिस के 9 अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया गया है। यह सम्मान मध्य प्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी धर्मराज द्वारा प्रशंसा पत्रों के रूप में दिया गया।

-डीएसपी शाहकोट ने दी जानकारी

डीएसपी शाहकोट ओंकार सिंह बरार ने जानकारी दी कि 1 जून को मध्य प्रदेश के जैतपुर थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज एक मामले के दो आरोपी  जगविंदर सिंह और वीरपाल सिंह फरार हो गए थे। दोनों आरोपी शाहकोट के रहने वाले थे। इस बारे में मध्य प्रदेश पुलिस ने शाहकोट थाने के एसएचओ इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर को सूचना दी।

सूचना मिलते ही शाहकोट पुलिस की टीम हरकत में आ गई। पूरी सतर्कता और रणनीति के तहत एक विशेष ऑपरेशन चलाकर दोनों आरोपियों को तलाश कर गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें मध्य प्रदेश पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो अवैध हथियार भी बरामद किए।

-सम्मानित हुए यह अधिकारी और कर्मचारी

इस सराहनीय कार्य में जिन अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने विशेष योगदान दिया, उनके नाम इस प्रकार हैं:

इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह भुल्लर

एएसआई मंदीप सिंह

एएसआई हरनेक सिंह

हेड कांस्टेबल संतोख सिंह

कांस्टेबल जगदीप सिंह

कांस्टेबल राजदीप सिंह

कांस्टेबल मनप्रीत सिंह

कांस्टेबल जगजीत सिंह

कांस्टेबल बिक्रमजीत सिंह

इन सभी को आईपीएस अधिकारी धर्मराज ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया, जो न केवल शाहकोट पुलिस के लिए गर्व की बात है, बल्कि पंजाब पुलिस की छवि को भी मजबूत बनाता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें