नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को साफ कहा कि राज्य में तय समय से ज्यादा रुकने वाले पाकिस्तानी नागरिकों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ये फैसला 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लिया गया है, जिसमें 25 भारतीय और 1 नेपाली नागरिक की मौत हुई थी।
केंद्र ने वीजा सेवाएं कीं बंद
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के नागरिकों के लिए सभी वीजा सेवाएं तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी हैं। इसके बाद राज्यों को सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
महाराष्ट्र में 48 घंटे से ज़्यादा रुकना मना
मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा, “हमने भारत आए पाकिस्तानी नागरिकों की लिस्ट मांगी है। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि कोई भी पाकिस्तानी नागरिक महाराष्ट्र में 48 घंटे से अधिक न रुके। यदि कोई तय समय से ज्यादा रुकता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।”
सभी जिलों को दिए गए निर्देश
– हर जिले की पुलिस को सख्त निगरानी करने के आदेश दिए गए हैं।
– फडणवीस ने कहा कि यह अभियान पूरी सतर्कता और निगरानी के साथ चलाया जाएगा।
– उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की है और उन्हीं के निर्देशों पर काम हो रहा है।
पूरे देश में सख्ती
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात कर उन्हें निर्देश दिए थे कि “अपने-अपने राज्यों में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करें और उन्हें तुरंत पाकिस्तान वापस भेजने की कार्रवाई करें।” अब देशभर में पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए गए हैं और सख्त निगरानी का दौर शुरू हो चुका है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...