Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

Mahatma Gandhi का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित : CM Mohan Yadav

January 30, 2025

Mahatma Gandhi का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित : CM Mohan Yadav

Mahatma Gandhi : मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा और उन्होंने अंग्रेजों से संघर्ष कर भारत को आजादी दिलाई। सीएम यादव ने आज महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर जापान के कोबे शहर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर बापू का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का पूरा जीवन भारतीयों के लिए समर्पित रहा। भारत की स्वतंत्रता के लिए बापू ने अंग्रेजों से संघर्ष किया और भारत को आजादी दिलाई।

अल्बर्ट आइंस्टीन ने गांधी जी के बारे में ठीक ही कहा था कि भविष्य की पीढ़ियों को इस बात पर विश्वास करने में मुश्किल होगी कि हाड़-मांस से बना ऐसा कोई व्यक्ति भी कभी धरती पर आया था।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा, स्वतंत्रता और मानवता के लिए काम किया। बापू हमारे आदर्श और प्रेरणा स्नेत हैं। बापू ने दुनिया भर में भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ाया है। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सभी उन्हें स्मरण कर रहे हैं।

सीएम यादव ने कहा कि वे मध्यप्रदेश में निवेश और युवाओं के लिए रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए जापान की यात्रा पर हैं। मध्यप्रदेश को लेकर जापान सहित बाकी देशों में भी रुझान बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत उत्तरोत्तर प्रगति कर रहा है। ऐसे में सभी राज्य सरकारों का भी दायित्व बनता है कि अपने राज्य में औद्योगिक निवेश को बढ़ाएं।

उन्होंने कहा कि जापान आर्थिक संपन्नता के साथ औद्योगिक क्षेत्र में काफी मजबूत स्थिति में है। जापान के लोग शोध को महत्व देते हैं। यह देश कई प्रकार की संभावनाओं से भरा है। उन्होंने कहा कि उनकी यह यात्रा जापान और मध्यप्रदेश के संदर्भ में एक मील का पत्थर साबित होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें