Last Updated: October 11, 2026

Dainik Savera Times Logo

बड़ा हादसा : नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों…

October 21, 2023

बड़ा हादसा : नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों…

ग्रेटर नोएडाः ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर रबूपुरा थाना इलाके में बीती रात एक भीषण हादसा हुआ है। इसमें एक वैन सवार एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। शुक्रवार रात करीब 1 बजे किसी अज्ञात वाहन ने ईको वैन को टक्कर मारी। इसके बाद वैन पलट गई और हादसा हो गया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात लगभग 1 बजे नोएडा से जेवर की तरफ यमुना एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर के पास अज्ञात वाहन ने ईको वैन को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के कारण इको वैन अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें आठ लोग सवार थे। इनमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन बच्चे घायल हो गए हैं। उनको जेवर के कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बेहद खूबसूरत है पंजाब के इस दिग्गज नेता की बेटी, Social Media पर मचाया तहलका, देखें Photos 

पुलिस ने बताया कि इको वैन में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इनमें साउथ दिल्ली के थाना कालिंदी कुंज क्षेत्र के मदनपुर खादर स्थित जेजे कॉलोनी निवासी उपेंद्र (38), उसका भाई विजेंद्र (36), बिजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बिजेंद्र की बेटी ज्योति (12) और सुरेश (45) की मोके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। जबकि हादसे में उपेन्द्र का बेटा सूरज (16), बिजेंद्र का बेटा आयुष (8) और बिजेंद्र का बेटा आर्यन (10) गंभीर रूप से घायल हो गए।

बड़ी खबरें पढ़ेंः  Netflix ने यूजर्स को दिया 500 वोल्ट का झटका, यहां पढ़ें कितना हुआ Plans का रेट

पुलिस ने मृतकों के शवों का पंचायत नामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वही अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है। सूचना पर पहुंची रघुपुरा पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और घायलों को कैलाश अस्पताल पहुंचाया, जहां तीनों बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस के अनुसार हादसे में शिकार सभी लोग दिल्ली से झारखंड जा रहे थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः सावधान ! भारत में तेजी से फैल रहा हैं ये वायरस, मामले जानकर घर से निकलना कर देंगे बंद

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें