Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसाः पटाखा कारखाने में आग लगने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

April 13, 2025

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसाः पटाखा कारखाने में आग लगने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले में रविवार को एक पटाखा कारखाने में आग लगने से दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख व्यक्त किया।

गृह मंत्री वी. अनिता ने मीडिया को बताया, ‘‘आग लगने की दुर्घटना में दो महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए।’’ उन्होंने बताया कि घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने अनिता और जिले के अधिकारियों को घायलों के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें