Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Chennai Air Show के दौरान बड़ा हादसाः 5 लोगों की मौत, 230 हॉस्पिटल में एडमिट

October 7, 2024

Chennai Air Show के दौरान बड़ा हादसाः 5 लोगों की मौत, 230 हॉस्पिटल में एडमिट

Chennai Air Show : चेन्नई के मरीना बीच पर एयर-शो में बड़ा हादसा हो गया। भारी भीड़ के बीच यहां डिहाइड्रेशन से अब तक 5 लोगों की मौत हो गई जबकि 230 से अधिक बेहोश बताए गए हैं। भीड़भाड़ के कारण कई लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई और शरीर में पानी की कमी हो गई। घटनास्थल पर पहुंची आपातकालीन सेवाओं ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। कई लोगों को प्राथमिक उपचार देकर घर भेज दिया गया, लेकिन 93 से अधिक लोगों को अस्पताल में तत्काल भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा है कि भारतीय वायुसेना की 92वीं वर्षगांठ मनाने के लिए आयोजित भव्य एयर शो की वजह से चेन्नई में लाखों लोग फंस गए। वहीं, 230 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एयर शो में शामिल हुए थे 16 लाख लोग

एयर शो देखने के लिए सुबह 11 बजे से पहले ही लोग मरीना बीच पर इकट्ठे हो गए थे। कई लोग तेज धूप से बचने के लिए छाते का सहारा लेते देखे गए। लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने के उद्देश्य से आयोजित इस एयर शो में करीब 16 लाख लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही कई लोग गर्मी के कारण बेहोश हो गए। भीड़ की परेशानी को और बढ़ाते हुए, आस-पास के पानी के विक्रेताओं को हटा दिया गया, जिससे उपस्थित लोगों को पीने का पानी नहीं मिल पाया. जैसे ही शो खत्म हुआ भारी भीड़ ने एक साथ कामराजर सलाई की ओर निकलने का प्रयास किया, जिससे यातायात पूरी तरह अवरुद्ध हो गया।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें