Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Girlfriend को सूटकेस में बंद करके Boys Hostel पहुंचा शख्स, इस एक गलती से हुआ खुलासा… देखें Video

April 12, 2025

Girlfriend को सूटकेस में बंद करके Boys Hostel पहुंचा शख्स, इस एक गलती से हुआ खुलासा… देखें Video

नेशनल डेस्क। सोशल मीडिया वाकई में गजब चीज है, कब क्या और कैसे वायरल हो जाए कोई नहीं सोच सकता है। जी हां, अगर आपको लगता है कि प्यार सिर्फ अंधा होता है, तो जनाब अब वो क्रिएटिव और कॉम्पैक्ट भी हो गया है। ताजा मामला जानेंगे तो अपना माथा पकड़कर बैठ जाएंगे। जरा मामले पर गौर कीजिएगा। एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद कर बॉयज हॉस्टल में एंट्री दिलवाने की कोशिश की। लेकिन ‘मिशन मजनूं’ तब फ्लॉप हो गया, जब वॉर्डन ने सूटकेस खोला और अंदर से लड़की निकली। मजे की बात ये रही की लड़का सूटकेस छोड़ मौके से फरार हो गया। ये मामला हरियाणा की एक नामी यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक हैरान करने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को बॉयज हॉस्टल में छिपाकर ले जाने की कोशिश की, वो भी एक बड़े से सूटकेस में रखकर. लेकिन उसकी यह ‘फिल्मी स्टाइल’ ज्यादा देर नहीं टिक सकी और एक छोटे से झटके में पूरी पोल खुल गई। बता दें कि यह पूरा मामला सोनीपत स्थित ओ.पी. जिंदल यूनिवर्सिटी का बताया जा रहा है। जहां एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को बड़ी ही चालाकी के साथ ट्रॉली बैग में बंद करके अपने हॉस्टल के कमरे में ले जा रहा था। इसी बीच अचानाक सूटकेस एक दीवार से टकरा गई और ट्रॉली बैग के अंदर बैठी लड़की दर्द या कहे तो डर के कारण जोर से चिल्लाने लगी। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने इस मामले पर कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

 

सूटकेस के अंदर से लड़की की निकली चीख
बताया जा रहा है कि जैसे ही युवक सूटकेस को हॉस्टल के अंदर ले जाने की कोशिश कर रहा था, तभी अचानक एक झटका लगने से सूटकेस के अंदर से लड़की की जोरदार चीख सुनाई दी. सिक्योरिटी गार्ड्स ने तुरंत सतर्कता दिखाई और सूटकेस को खोलने के लिए कहा. जब उन्होंने अंदर देखा, तो सभी दंग रह गए – एक लड़की अंदर बैठी थी!

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो
इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है. वीडियो में देखा जा सकता है कि हॉस्टल के गेट पर गार्ड सूटकेस की जांच करते हैं और फिर अंदर से लड़की बाहर निकलती है. वहां मौजूद लोगों की हंसी भी वीडियो में सुनाई देती है।

लोगों की प्रतिक्रियाएं
नेटिज़न्स इस वीडियो पर खूब मजे ले रहे हैं. कोई इसे ‘मिशन इम्पॉसिबल बॉयज हॉस्टल एडिशन’ बता रहा है तो कोई कह रहा है, “प्यार में इंसान कुछ भी कर गुजरता है!” हालांकि कुछ लोग सुरक्षा और अनुशासन के लिहाज से इस हरकत की आलोचना भी कर रहे हैं.

घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने अभी तक नहीं आई
अब तक इस घटना को लेकर आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि यह किस कॉलेज या हॉस्टल की है, लेकिन बताया जा रहा है कि मामले की जांच की जा रही है और जिम्मेदारों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें