Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

School Bus Fire: बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े; फायर विग्रडे…

November 14, 2024

School Bus Fire: बच्चों से भरी स्कूल बस में लगी भीषण आग, चीख-पुकार सुन आसपास के लोग दौड़े; फायर विग्रडे…

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के कौशांबी थाना क्षेत्र में एक स्कूल बस में भीषण आग लग गई। जिसके बाद बस में सवार सभी बच्चों में मौके पर चीक-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि चालक बस छोड़कर भाग गया। गनीमत रही कि बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। उधर, सूचना पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बस में लगी आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। यह बस दिल्ली के प्रीत विहार में स्थित एक स्कूल की बताई जा रही है। बस में 14 से 15 बच्चे सवार थे, उन्हें सुरक्षित रेस्क्यू किया गया।

बच्चों में मची चीख-पुकार
स्कूल बस में आग लगते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई थी। वहीं, बच्चों की चीख-पुकार की आवाज सुनकर कुछ आसपास के लोग दौड़े और समय रहते बच्चों को बचा लिया। इसके बाद पुलिस और फायर विग्रेड विभाग को आग की सूचना दी गई।

फायर स्टेशन पर सुबह मिली सूचना
जानकारी के मुताबिक, वैशाली फायर स्टेशन पर बृहस्पतिवार सुबह सूचना मिली। स्कूल बस में आग लगने की सूचना मिलते ही अधिकारियों के हाथ-पैर फूल गए। फायर स्टेशन पर सूचना मिली थी कि कौशांबी थाने के पास एक स्कूल बस में आग लग गई है।

हादसे की जांच की जा रही है
बता दें कि स्कूल की ये बस एक एसी बस थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि एसी में किसी फॉल्ट के कारण आग लगी होगी। लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गई है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें