इंटरनेशनल डेस्क। अलास्का में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुरंत ही कई देशों के नेताओं से संपर्क किया। व्हाइट हाउस के अनुसार, ट्रंप ने सबसे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से लंबी बातचीत की। इसके अलावा उन्होंने नाटो (NATO) देशों के बड़े नेताओं को भी इस बैठक की जानकारी दी। ट्रंप ने यूरोपीय संघ (EU) की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन से भी फोन पर बात की। उनकी प्रवक्ता ने इस कॉल की पुष्टि की है।
फोन कॉल में कौन-कौन नेता शामिल थे?
इस फोन वार्ता में नाटो और यूरोप के कई बड़े नेता जुड़े। इसमें शामिल थे। नाटो के सचिव मार्क रूटे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन। जर्मनी, फिनलैंड, पोलैंड, इटली और ब्रिटेन के शीर्ष नेता। हालाँकि, इन बातचीतों में क्या बातें हुईं? इस पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई। ट्रंप ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। वहीं, व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने बातचीत की पुष्टि तो की, लेकिन कोई भी नेता इस पर खुलकर प्रतिक्रिया देने को तैयार नहीं हुआ।
जेलेंस्की का अमेरिका दौरा तय
ट्रंप से फोन पर चर्चा के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने सोमवार को अमेरिका जाने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि वह ट्रंप और अमेरिकी प्रशासन से आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे।
अलास्का में हुई थी पुतिन-ट्रंप की मुलाकात
अलास्का के एंकरेज शहर में स्थित एलमेंडोर्फ-रिचर्डसन सैन्य अड्डे पर डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन के बीच मुलाकात हुई। यह बैठक भारतीय समयानुसार शनिवार रात करीब 1 बजे शुरू हुई थी।
सीजफायर पर सहमति नहीं बनी
बैठक से पहले उम्मीद थी कि रूस और यूक्रेन के बीच सीजफायर (युद्धविराम) को लेकर कोई बड़ी घोषणा होगी। लेकिन इस मुलाकात से ऐसा न हो सका। हालाकि, ट्रंप ने बैठक को “सकारात्मक” बताया और संकेत दिए कि आगे बातचीत जारी रह सकती है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...