Last Updated: September 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

महबूबा मुफ्ती ने प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर कहा, अच्छी पहल लेकिन…

May 19, 2025

महबूबा मुफ्ती ने प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करने वाले सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल पर कहा, अच्छी पहल लेकिन…

Mehbooba Mufti: पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने रविवार को केंद्र सरकार के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें उन्होंने हालिया भारत-पाकिस्तान तनाव पर विभिन्न देशों को जानकारी देने के लिए एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख वैश्विक राजधानियों में भेजने का निर्णय लिया।

मुफ्ती ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के मद्देनजर भारत द्वारा कूटनीतिक पहल एक अच्छा कदम है, लेकिन केंद्र को संसद सत्र बुलाना चाहिए था और सांसदों के साथ चर्चा करनी चाहिए थी।

मुफ्ती ने कहा, “विदेश में कूटनीतिक कदम उठाना बहुत अच्छी बात है । यह युद्ध का समय नहीं है और कूटनीतिक पहल की जानी चाहिए। लेकिन पहले उन्हें संसद का सत्र बुलाना चाहिए था। सबसे पहले उन्हें हमारे अपने लोगों से बात करनी चाहिए थी – सांसदों के साथ चर्चा करनी चाहिए थी।”

उन्होंने कहा, “एक प्रतिनिधिमंडल भेजा जा सकता था, लेकिन संसद में खुली चर्चा के बाद ही। अगर आप अपनी संसद में खुलकर बात नहीं कर सकते, तो देश के बाहर के लोगों से कैसे बात करेंगे?”

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों से निपटने के लिए भारत की राष्ट्रीय सहमति और दृढ़ दृष्टिकोण को सामने रखेगा। वे दुनिया के सामने आतंकवाद के खिलाफ शून्य सहनशीलता के देश के मजबूत संदेश को लेकर जाएंगे।

प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में विभिन्न दलों के सांसद, प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और प्रतिष्ठित राजनयिक शामिल होंगे ।

इस सूची में कई पार्टियों के सांसद शामिल हैं, जिन्हें 8-9 सदस्यों के सात समूहों में बांटा गया है। प्रत्येक समूह के लिए एक नेता नियुक्त किया गया है, जो वैश्विक स्तर पर प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें