Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

Himachal Budget 2025: हिमाचल में बढ़ गए दूध के दाम, जानिए कितने रुपए हुई बढ़ोतरी

March 17, 2025

Himachal Budget 2025: हिमाचल में बढ़ गए दूध के दाम, जानिए कितने रुपए हुई बढ़ोतरी

हिमाचल डेस्क: दूध उत्पादकों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बजट में बड़ा फैसला लिया है। सूबे में अब गाय और भैंस के दूध के दाम में इजाफा किया गया है। दूध की कीमतों में 6 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस फैसले के बाद से दूध उत्पादकों की आय में वृद्वि होगी।

इस इजाफे के बाद हिमाचल में गाय के दूध की कीमत 45 रुपए से बढ़ाकर 51 रुपए प्रति लीटर हो गई है जबकि भैंस के दूध की कीमत 55 रुपए से बढ़कर 61 रुपए प्रति लीटर हो गई है। साथ ही दुग्ध सहकारी सभाओं को भी तीन प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा, जोकि पहले 1.5 प्रतिशत था।

 

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने बजट भाषण में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और कम प्रसिद्व पर्यटन स्थलों की खोज को प्रमुख फोकस क्षेत्रों के रुप में उजागर किया। सीएम ने राज्य की वित्तीय बाधाओं की तरफ इशारा करते हुए कहा, ”वित्त वर्ष 26 वित्तीय चुनौतियों से भरा होगा क्योंकि राजस्व घाटा अनुदान कम कर दिया गया है और जीएसटी मुआवजा रोक दिया गया है।”

इसके अलावा मुख्यमंत्री सुक्खू ने प्राकृतिक खेती के लिए योजना पेश की, जिसका लक्ष्य वित्त वर्ष 26 में 1 लाख किसानों को इस दायरे में लाना है। फिलहाल, अब तक लगभग 1.58 लाख किसान इस पद्वति को अपना चुके हैं। सीएम ने कच्ची हल्दी की खेती करने वाले किसानों को अब 90 रुपए प्रति किलोग्राम का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्व राज्य बनाएंगे।

 

इससे पहले मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, ”आज हिमाचल प्रदेश का स्वर्णिम बजट प्रस्तुत कर रहा हूँ। यह आत्मनिर्भर प्रदेश की संकल्पना को साकार करने वाला होगा और प्रदेश की प्रगति को गति देगा। सवा साल में हमारी सरकार ने जनता के विश्वास को पुनः स्थापित किया है और विकास के नए प्रतिमान गढ़े हैं। जनता के सहयोग और आशीर्वाद से हम हिमाचल को आत्मनिर्भर और समृद्ध राज्य बनाएंगे।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें