पंजाब डेस्क: पंजाब के कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने सरकारी स्कूलों के लिए बड़ी पहल की है। बता दें कि, आज अजनाला में कैबिनेट मंत्री ने सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गर्ल्स और प्राइमरी स्कूल को 30 लाख रुपये दान किए हैं।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने कहा कि, पंजाब सरकार का लक्ष्य है कि पंजाब का हर युवा साक्षर हो। पंजाब सरकार स्कूलों की सूरत बदलने के लिए बड़ा कदम उठा रही है। अजनाला निर्वाचन क्षेत्र में लगभग 180 स्कूलों को अनुदान दिया जाएगा।
वहीं, आने वाले समय में शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी और बड़े पैमाने पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि,अब हर स्कूल का शैक्षणिक मानक ऊंचा उठाया जाएगा ताकि स्कूलों की समस्याओं को जाना जा सके, ताकि हर विद्यार्थी सरकारी स्कूल में अपनी शिक्षा का समाधान कर सके।

