Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Moga Traffic Police की बड़ी कार्रवाई: यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के काटे चालान

April 12, 2025

Moga Traffic Police की बड़ी कार्रवाई: यातायात नियमों का उलंघन करने वालों के काटे चालान

पंजाब डेस्क: शहर में बढ़ती ट्रैफिक समस्या को देखते हुए मोगा ट्रैफिक पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जा रही है। मोगा ट्रैफिक पुलिस की ओर से जगह-जगह नाके लगाकर वाहनों से काली फिल्में व रंगीन लाइटें उतारकर चालान काटे जा रहे हैं।

ट्रैफिक इंचार्ज हरविंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएसपी मोगा के दिशा-निर्देशों पर ट्रैफिक समस्या के समाधान के लिए लगातार नाकेबंदी की जा रही है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है और उनके चालान भी काटे जा रहे हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, हमने 15 से 20 चालान वाहनों के चालान काटे और जिन लोगों की गाड़ियों पर काली फिल्म और रंगीन बत्तियां लगी थीं, उनके भी चालान मौके पर ही उतार दिए गए। साथ ही लोगों से अपील भी की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। जो भी यातायात नियमों के उलंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें- Varuthini Ekadashi 2026: इस दिन रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें महत्व और सही विधि

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें