Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

छतों पर सौर पैनल लगाने की योजना के तहत एक करोड़ से अधिक परिवारों ने किया पंजीकरण : PM Modi

March 16, 2024

छतों पर सौर पैनल लगाने की योजना के तहत एक करोड़ से अधिक परिवारों ने किया पंजीकरण : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि एक करोड़ से अधिक परिवार छत पर सौर पैनल लगाने के लिए ‘पीएम-सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना’ के तहत पहले ही पंजीकरण करा चुके हैं और उन्होंने इसे ‘‘शानदार समाचार’’ बताया। पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, कि ‘देश के सभी हिस्सों से पंजीकरण कराए जा रहे हैं। असम, बिहार, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु अैर उत्तर प्रदेश से पांच लाख से अधिक पंजीकरण हुए हैं।’’

प्रधानमंत्री ने अभी तक पंजीकरण न कराने वाले लोगों से जल्द से जल्द ऐसा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि यह पहल ऊर्जा उत्पादन सुनिश्चित करने के साथ ही परिवारों के लिए बिजली खर्च में अच्छी-खासी कटौती का वादा करती है। उन्होंने कहा, कि ‘यह बड़े पैमाने पर पर्यावरण के लिए जीवनशैली (लाइफ) को बढ़ावा देने और एक बेहतर ग्रह बनाने में योगदान देने के लिए तैयार है।’’

प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने छतों पर सौर पैनल लगाने और एक करोड़ परिवारों के लिए हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने के लिए 75,021 करोड़ रुपए की इस योजना को स्वीकृति प्रदान की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें