Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Nag Panchami 2024 : इन राशियों को मिलेगा राजयोग…पैसों की होगी बारिश, बस करें ये छोटा सा उपाय

August 9, 2024

Nag Panchami 2024 : इन राशियों को मिलेगा राजयोग…पैसों की होगी बारिश, बस करें ये छोटा सा उपाय

Nag Panchami 2024 : श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी यानि आज 9 अगस्त काे नाग पंचमी का मनाई जा रही हैं। हिंदू धर्म में इस दिन का खास महत्व हैं। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की विधि-विधान से पूजा की जाती हैं। इस दिन नाग देवता के साथ भगवान शिव की भी पूजा की जाती हैं। ऐसा करने से भगवान शिव का भी आर्शिवाद प्राप्त हाेता हैं। नाग पंचमी बहुत शुभ फल लेकर आया है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। शुक्र-बुध और मंगल-गुरु की युक्ति भी बन रही है, जिसके कारण सूर्य कर्क राशि में और शनि कुंभ राशि में विराजमान होंगे। इसके अलावा राहु मीन राशि और केतु चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान होंगे। नाग पंचमी के दिन सिद्ध योग, रवि योग, साध्य योग के साथ ही हस्त नक्षत्र और चित्रा नक्षत्र का निर्माण भी होने जा रहा है। इन शुभ याेग से कई राशियाें की किस्मत चमकाने वाली हैं। ताे आइए जानते हैं इन राशियाें के बारे में-

सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए नाग पंचमी शुभ फल लेकर आया हैं। जीवन में जो भी मुश्किलें आ रही है वह धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। प्रमोशन के योग बनेंगे। आने वाला समय आर्थिक दृष्टि के लिहाज से अच्छा रहेगा।

वृषभ राशि : शनि, शुक्र, गुरु, मंगल, बुध और सूर्य की चाल शुभ योग का निर्माण करने वाली है। ऐसे में आपको अपने फैमिली और फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा, हेल्थ बेहतर होगी। घर में सुख शांति बनी रहेगी। काराेबार में तरक्की हाेंगी।

मेष राशि : सूर्य, बुध, शुक्र, गुरु, मंगल और शनि की चाल मेष राशि वालाें के लिए लाभदायक रहने वाला है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। इस समय आप इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। धन लाभ हाेने के भी याेग हैं। कुंडली में तरक्की के योग बन रहे हैं।

कन्या राशि : नाग पंचमी पर हस्त नक्षत्र का संयोग है। कन्या राशि के जातकों पर भगवान शिव संग नाग देवता की विशेष कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य पूर्ण हो जाएंगे। साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होगा। बड़े भाई को करियर में तरक्की मिल सकती है।

तुला राशि : नया घर खरीदने का सपना नौकरीपेशा लोगों का पूरा हो सकता है। आलस को त्याग के आगे बढ़ेंगे, तो कारोबार में मुनाफा हो सकता है।

मिथुन राशि : नौकरीपेशा लोगों को विदेश की किसी कंपनी के साथ काम करने का ऑफर मिल सकता है। परिवारवालों के साथ पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे, तो समाधान मिल सकता है।

नाग पंचमी का शुभ मुहूर्त : नाग पंचमी 9 अगस्त (8 अगस्त की रात) को देर रात 12ः36 मिनट पर शुरू होगी और समापन 10 अगस्त को देर रात 3ः14 मिनट पर होगा। 9 अगस्त को नाग पंचमी मनाई जाएगी। पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6ः1 मिनट से लेकर 8ः37 मिनट के मध्य है। इस दौरान साधक स्नान-ध्यान कर विधि-विधान से महादेव संग नाग देवता की पूजा कर सकते हैं।

नाग पंचमी के दिन करें ये खास उपाय

1. अगर किसी की कुंडली में कालसर्प दोष चल रहा है तो नागपंचमी के दिन चांदी के नाग नागिन का जोड़ा लें और उसकी पूजा अर्चना कर उसे बहती नदी में प्रवाहित कर दें।

2. कालसर्प दोष से मुक्ति पाने के लिए नागपंचमी के दिन किसी शिवमंदिर में जाकर साफ सफाई करें।

3. कालसर्प दोष होने पर नाग पंचमी के दिन भगवान शिव का पूजन करें। महामृत्युंजय का जाप जरूर करें।

4. गंगाजल में काले तिल मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

5. नागपंचमी के दिन दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करने के बाद तिजोरी में या फिर अपने धन के स्‍थान में इस शंख को रखें।

6. चांदी के सिक्के को लाल रंग के धागे से बांधकर तिजोरी में इस दिन रखना चाहिए।

7. नागपंचमी के दिन पीली कौड़ी की पूजा करने के बाद गाय के कच्‍चे दूध में कुछ देर भिगोने दे, इसके बाद गंगाजल से साफ कर 5 कौड़ियां तिजोरी में रख दें।

8. नाग पंचमी के दिन पूजा करने के बाद तिजोरी में लाल कपड़े में बांधकर 5 सुपारी रखना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें