इंटरनेशनल डेस्क : बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट पिछले साल हो चुका है। वर्तमान में अभी शेख हसीना भारत में ही है। वहीं अब शेख हसीना के तख्तापलट में शामिल रहे छात्र नेता मोहम्मद नाहिद इस्लाम ने अपनी सरकार से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सूचना और प्रसारण सलाहकार के पद से मंगलवार (25 फरवरी, 2025) को इस्तीफा दिया और कहा कि वह सरकार में रहकर काम करने की बजाय अब सड़कों पर उतरकर सक्रिय रूप से काम करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अभी दो छात्र नेता सरकार में बने हुए है, अभी उन्हें सरकार में रहकर काम करने है, सब ठीक होने पर वे भी अपना पद छोड़ देंगे। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
इस्तीफे के बाद क्या कहा?
आपको बता दें कि इस्तीफा देने के बाद, मोहम्मद नाहिद इस्लाम ने स्टेट गेस्ट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सरकार में रहते हुए जनता से सीधे जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बीते छह महीनों में उन्होंने सूचना और प्रसारण सलाहकार के पद पर रहते हुए बहुत से काम किए थे, जो अच्छे परिणाम देने वाले थे। इसके अलावा, उन्होंने दो मंत्रालयों की जिम्मेदारी भी निभाई थी।
जन-विद्रोह की आकांक्षाएं पूरी नहीं हुईं
दरअसल, नाहिद इस्लाम ने कहा कि सरकार से बाहर रहना अब जरूरी है क्योंकि जन-विद्रोह की आकांक्षाएं पूरी नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि यह सरकार न्याय और सुधार के वादों के साथ बनाई गई थी, और जब तक वह पूरी नहीं होती, वह सड़कों पर सक्रिय रहेंगे। मोहम्मद नाहिद इस्लाम के इस्तीफे के बावजूद दो अन्य छात्र नेता सरकार में बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं का मानना है कि उन्हें सरकार में रहते हुए जनता की सेवा करनी चाहिए। उनका यह भी कहना था कि अगर उन्हें लगेगा कि स्थिति सही है, तो वे भी अपने पद से इस्तीफा दे देंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...