नेशनल डेस्क। उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से भारी तबाही मच गई। इस कारण खीरगंगा में भयंकर बाढ़ आ गई। जिलाधिकारी (डीएम) प्रशांत आर्य ने बताया कि इस आपदा में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है। कई लोग अब भी मलबे के नीचे दबे हो सकते हैं। बाढ़ के पानी को अपनी ओर आते देख गांव में अफरा-तफरी मच गई। लोग डर से चीखते-चिल्लाते घरों से बाहर भागे। कई गांव इस सैलाब की चपेट में आ गए हैं। पानी और मलबा कई होटलों और दुकानों में घुस गया है।
उत्तरकाशी के धराली गांव में बादल फटने की दर्दनाक घटना बेहद चिंताजनक है।
जन-जीवन और संपत्ति को हुए नुकसान की खबरें व्यथित करने वाली हैं। कई लोग अब भी लापता हैं।
बाबा केदारनाथ से प्रार्थना है कि सभी सुरक्षित हों और लापता लोगों की शीघ्र खोज हो।#Uttarkashi #Uttarakhand #Dharali pic.twitter.com/QJrCySO38m
— Ishan Rajiv Tyagi (@IshanRTyagi) August 5, 2025
धराली बाजार पूरी तरह तबाह
धराली का बाजार पूरी तरह बर्बाद हो गया है। कई होटल और दुकानें टूट गई हैं। हादसे के बाद के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिन्हें देखकर तबाही का अंदाजा लगाया जा सकता है।
खीर गंगा नदी का रौद्र रूप, तिनके की तरह उड़ गए लोग एवं मकान।
उत्तरकाशी की तस्वीरें भयावह हैं, डरावनी हैं।
महादेव रक्षा करें।#उत्तरकाशी #uttarkashi #Dharali #Uttarkashi #Uttarakhand pic.twitter.com/7zdGkQLdhC— Sujeet Swami️ (@shibbu87) August 5, 2025
मुख्यमंत्री ने जताया दुख, बचाव कार्य जारी
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने बताया कि राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और अन्य टीमें युद्ध स्तर पर काम कर रही हैं। वे खुद वरिष्ठ अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं।
धराली (उत्तरकाशी) क्षेत्र में बादल फटने से हुए भारी नुकसान का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्यों के लिए SDRF, NDRF, जिला प्रशासन तथा अन्य संबंधित टीमें युद्ध स्तर पर जुटी हुई हैं।
इस सम्बन्ध में लगातार वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क में हूँ और स्थिति की गहन…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) August 5, 2025
सेना का कैंप और हेलीपैड भी तबाह
हर्षिल क्षेत्र में सेना के बेस कैंप के पास बहने वाला तेलगाड़ नाला भी उफान पर आ गया। इससे सेना का कैंप और हेलीपैड तबाह हो गया। इस वजह से वहां के लोगों में और ज्यादा डर का माहौल बन गया है।
गंगोत्री हाईवे भी बंद
तेज बहाव और मलबे की वजह से गंगोत्री जाने वाला हाईवे भी बंद हो गया है। इससे क्षेत्र का संपर्क बाकी इलाकों से टूट गया है।
#WATCH | बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर पागलनाला और भनेरपानी के पास मलबा आने से सड़क अवरुद्ध हो गई है। मलबा हटाने और सड़क को सुचारू बनाने का काम जारी है: चमोली पुलिस, उत्तराखंड
(सोर्स: चमोली पुलिस) pic.twitter.com/nBfR0WHzyj
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 5, 2025
नीचे के इलाकों में भारी नुकसान
बाढ़ का असर सिर्फ पहाड़ी इलाकों तक ही सीमित नहीं रहा। निचले इलाकों में भी भारी तबाही हुई है। कई घर और होटल मलबे में दब गए हैं और कुछ लोग अब भी लापता हैं।
यह वीडियो #uttarkashi के धराली गांव का है जहां आज बादल फटा
घर, होटल, बाजार व दुकानें सब मलवे में दबे हुए हैं। हादसा वाकई में बहुत ही विकराव है…. बहुत बड़ी संख्या में मौत होने का अनुमान लगाया जा रहा है।।#dharali #Uttarakhand
pic.twitter.com/1zlJljycLS— Priyanshu Kumar (@priyanshu__63) August 5, 2025
प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
लोगों की मदद के लिए जिला प्रशासन ने इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं:
हेल्पलाइन नंबर:
मेष: दिन शुभ रहेगा...