Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे Navjot Sidhu

January 20, 2023

जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे Navjot Sidhu

चंडीगढ़ : 26 जनवरी को पटियाला जेल से रिहा हो रहे कांग्रेस के तेज-तर्रार नेता नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी उनके कद के मुताबिक बड़ी जिम्मेदारी देने जा रही है। पार्टी हाईकमान ने नवजोत सिद्धू को 30 जनवरी को जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति समारोह में आमंत्रित किया है। पार्टी के उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक पार्टी महासचिव जेल में बंद नवजोत सिंह सिद्धू के साथ किसी न किसी प्रकार से संपर्क में रही हैं। उन्होंने सिद्धू को कुछ लिटरेचर और किताबें भी भिजवाई थीं।

जानकारी के मुताबिक 26 जनवरी को जेल से रिहा हो रहे नवजोत सिंह सिद्धू को रिसीव करने के लिए हाईकमान किसी राष्ट्रीय स्तर के नेता को यह जिम्मेदारी सौंपने की तैयारी कर रहा है। रिहा होने के बाद सिद्धू को एक रोड शो की शक्ल में गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब और काली माता मंदिर में नतमस्तक होने के लिए ले जाया जाएगा। नवजोत सिद्धू 30 जनवरी को जम्मू में हो रहे भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लेंगे। पार्टी महासचिव के.सी. वेणु गोपाल ने उनके पास यह आमंत्रण पहुंचाया है। यही नहीं वेणु गोपाल के ही संदेश पर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉक्टर नवजोत कौर परिवार के साथ भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के साथ चलती हुई नजर आई थीं।

नवजोत सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बना चुकी पार्टी
पार्टी नवजोत सिंह सिद्धू को बड़ी जिम्मेदारी देने का मन बना चुकी है। उन्हें संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर कोई बड़ा पद दिया जा सकता है या फिर उत्तर भारतीय राज्यों, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर और पंजाब में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। माना जा रहा है, इनमें से कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और पार्टी हाईकमान सिद्धू को चुनाव प्रबंधन और प्रचार की जिम्मेदारी सौंप सकता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें