Last Updated: October 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल-फिलिस्तीन जंग के बीच नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, जानिए दोनों नेताओं में हुई क्या बात

October 10, 2023

इजरायल-फिलिस्तीन जंग के बीच नेतन्याहू ने PM मोदी को किया फोन, जानिए दोनों नेताओं में हुई क्या बात

नेशनल डेस्क: इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास में हो रही जंग के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने मंगलवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की। पीएम मोदी ने ट्विटर पर लिखा कि इजरायल की वर्तमान स्थिति से अपडेट कराने के लिए मैं इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू को धन्यवाद देता हूं।

 

भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजरायल के साथ मजबूती से खड़े हैं, भारत आतंकवाद के सभी रूपों की कड़ी और स्पष्ट रूप से निंदा करता है।

 

बता दें कि इससे पहले शनिवार को आतंकी संगठन हमास द्वारा इजरायल पर किए गए हमले के बाद पीएम मोदी ने इजराइल के साथ एकजुटता व्यक्त की थी। पीएम मोदी ने इसे ‘आतंकवादी हमला’ बताया था और इसकी कड़ी निंदा की थी। पीएम मोदी ने कहा था कि इजरायल में आतंकवादी हमलों की खबर से गहरा सदमा लगा है। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं. इस कठिन घड़ी में हम इजरायल के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

 

भारत में इजरायली राजदूत नाओर गिलोन ने कहा था कि हमें भारत से भारी समर्थन मिला है, हम उम्मीद करते हैं कि दुनिया के सभी देश सैकड़ों इजरायली नागरिकों, महिलाओं, पुरुषों, बुजुर्गों और बच्चों की अकारण हत्या की निंदा करेंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें