
नेशनल डेस्क : बुधवार का दिन भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में खास बन गया, जब जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने देश के 52वें मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India – CJI) के रूप में शपथ ली। यह शपथग्रहण समारोह राष्ट्रपति भवन में आयोजित हुआ, जहां राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इस दौरान राष्ट्रपति भवन में देखा गया कि CJI भूषण रामकृष्ण शपथ लेने से बाद किसी महिला के पैर छूते नजर आए। आइए जानते है इस खबर को विस्तार से…
शपथ से पहले भावुक पल
दरअसल, इस समारोह का एक भावुक और दिल छू लेने वाला पल उस समय आया जब शपथ लेने के बाद जस्टिस गवई मंच की ओर बढ़ने के बजाय पहले पंक्ति में बैठे लोगों से मिलने चले गए। वहां मौजूद सभी गणमान्य व्यक्तियों को उन्होंने हाथ जोड़कर प्रणाम किया, लेकिन जैसे ही उनकी नजर एक महिला पर पड़ी, वह झुककर उनके चरण छूने लगे। यह देख कर सभी की निगाहें उस महिला पर टिक गईं।
#WATCH | Delhi: CJI BR Gavai greets President Droupadi Murmu, Prime Minister Narendra Modi, Vice President Jagdeep Dhankhar, former President Ram Nath Kovind and other dignitaries at the Rashtrapati Bhavan. He took oath as the 52nd Chief Justice of India.
(Video Source:… pic.twitter.com/yMUL0Sw3LH
— ANI (@ANI) May 14, 2025
वह महिला कौन थीं ?
बता दें कि जिस महिला के पैर जस्टिस गवई ने छुए, वह कोई और नहीं बल्कि उनकी मां थीं। यह पल सबके लिए बेहद भावनात्मक था। देश के सर्वोच्च न्यायिक पद की शपथ लेने के बाद व्यक्ति ने पहले अपनी मां का आशीर्वाद लिया, जो भारतीय संस्कृति की एक सुंदर झलक थी। जस्टिस गवई ने इस मौके पर अपनी पत्नी और अन्य पारिवारिक सदस्यों से भी मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। यह उनके जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षणों में से एक था, जिसे उन्होंने परिवार के साथ साझा किया।
52वें चीफ जस्टिस बने B. R. Gavai
शपथ ग्रहण के साथ ही बी. आर. गवई भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश बन गए हैं। उनसे पहले जस्टिस संजीव खन्ना इस पद पर थे, जो हाल ही में सेवानिवृत्त हुए हैं। जस्टिस गवई का कार्यकाल 23 दिसंबर 2025 तक रहेगा। जस्टिस बी. आर. गवई का अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लेना यह दिखाता है कि चाहे कोई कितनी भी ऊंचाई क्यों न छू ले, मूल्य, संस्कृति और परिवार का स्थान जीवन में हमेशा सर्वोपरि होता है। यह क्षण न सिर्फ संवैधानिक रूप से महत्वपूर्ण था, बल्कि भावनात्मक रूप से भी लोगों के दिलों को छू गया।