नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को हरियाणा और गोवा के लिए नए राज्यपालों और लद्दाख के लिए नए उपराज्यपाल की नियुक्ति की घोषणा की है। हरियाणा के नए राज्यपाल प्रो. आशिम कुमार घोष, जबकि गोवा के नए राज्यपाल पुसापति अशोक गजपति राजू बनाए गए हैं।
इसके अलावा कविंदर गुप्ता लद्दाख के नए उपराज्यपाल बनाए गए हैं। ये सभी नियुक्तियां तब से लागू होंगी जब ये अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों का काम संभालेंगे।
President Droupadi Murmu appoints Prof. Ashim Kumar Ghosh as Governor of Haryana, Pusapati Ashok Gajapathi Raju as Governor of Goa and Kavinder Gupta appointed as Lieutenant Governor of Ladakh.
President Murmu accepts the resignation of Brig (Dr) BD Mishra (Retd) as Lieutenant… pic.twitter.com/hxnrh4Oke6
— ANI (@ANI) July 14, 2025
साथ ही, राष्ट्रपति ने लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल ब्रिगेडियर (डॉ.) बीडी मिश्रा का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है। यह नियुक्तियां केंद्र और राज्य के प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।
मेष: दिन शुभ रहेगा...