Site icon Dainik Savera Times

पंजाब सरकार की नई पहल: ग्रामीणों को मिलेगी ये बड़ी सुविधा, मंत्री Harbhajan Singh ने दी जानकारी

अमृतसर : पंजाब सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में परिवहन सुविधा को बेहतर बनाने की दिशा में एक और अहम कदम उठाया है। लंबे समय से बंद पड़ी महिता से अमृतसर रूट की बस सेवा को पुनः शुरू कर दिया गया है। इस बस सेवा का औपचारिक शुभारंभ राज्य के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस पहल से हल्का जंडियाला गुरु के दर्जनों गांवों को सीधी लाभ मिलेगा।

-मंत्री हरभजन सिंह ने बताया कि

यह रूट ड्राइवरों की कमी के कारण कई महीनों से बंद पड़ा था, लेकिन हाल ही में सरकार द्वारा नए ड्राइवरों की भर्ती के बाद इसे दोबारा चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार का उद्देश्य ग्रामीण जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। इस रूट के शुरू होने से न केवल स्थानीय निवासियों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों को भी बड़ी राहत मिलेगी।”

-जानें बस की टाइमिंग

यह बस सेवा महिता से प्रातः 6:30 बजे रवाना होकर दो घंटे में अमृतसर पहुंचेगी, और वापसी में शाम 3:30 बजे अमृतसर से चलकर 5:30 बजे महिता लौटेगी। बस नंगल, सुरोपड़ा, नाथ दी खुही, जलाल उस्मा, सैदपुर, कोठियात, जसपाल, तंगरा, मल्लियां और मानावाला जैसे कई गांवों से होकर गुजरेगी, जिससे आस-पास के क्षेत्र के लोग लाभान्वित होंगे।

-महिलाओं को मिलेगा सीधा लाभ

इस सेवा का एक विशेष लाभ आधार कार्ड धारक महिलाओं को मिलेगा, जिन्हें इस रूट पर मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। मंत्री ने कहा, “हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है। यह योजना न केवल उनके लिए राहत भरी है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें- मोनालिसा ने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- कई बार मुझे गलत तरीके से छूने की कोशिश की

Exit mobile version