Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

NGT का बड़ा एक्शन, पंजाब के 80 से ज्यादा उद्योगों को बंद करने का दिया आदेश

February 12, 2023

NGT का बड़ा एक्शन, पंजाब के 80 से ज्यादा उद्योगों को बंद करने का दिया आदेश

चंडीगढ़: पंजाब में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) का बड़ा एक्शन सामने आया है। एनजीटी ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के चलते पंजाब के 80 से ज्यादा उद्योगों को बंद करने का आदेश दिया है। वहीं साथ ही साथ चार हजार से ज्यादा औद्योगिक इकाइयों को इस संबंध में नोटिस जारी किया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने यह जानकारी दी है। चौबे ने कहा कि, पंजाब की औद्योगिक इकाइयां पर्यावरण की सुरक्षा को लेकर दी जा रही चेतावनी के बावजूद नहीं सुधर रहीं।

मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के अनुसार, पंजाब में 25374 औद्योगिक इकाइयां हैं, जिनमें से 2906 बंद हो चुकी हैं, जबकि 22468 चालू हैं और इन चालू औद्योगिक इकाइयों में चार हजार से ज्यादा ऐसी औद्योगिक इकाइयां हैं जो पर्यावरण मानकों का पालन नहीं कर रहीं हैं। पंजाब में उद्योगों द्वारा पर्यावरण मानकों का पालन न होने से यहां की नदियों का पानी प्रदूषित श्रेणी में आ गया है।

आपको बता दें कि, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने औद्योगिक इकाइयों के लिए पर्यावरण मानक तय कर रखे हैं। समय-समय पर एनजीटी द्वारा इन मानकों की समीक्षा की जाती है और यह देखा जाता है कि, पर्यावरण की सुरक्षा सुनिक्षित की जा रही है या नहीं।

हाल ही में पंजाब पर लगाया था 2000 करोड़ रुपए का जुर्माना
ध्यान रहे कि, हाल ही में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल यानि एनजीटी ने पंजाब सरकार पर 2000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था। एनजीटी का कहना था कि, पंजाब में सॉलिड और लिक्विड वेस्ट का प्रबंधन सही तरीके से नहीं किया गया और न ही किया जा रहा है। जिसके चलते पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंच रहा है। पंजाब सरकार इस ओर कोई भी कदम उठाने में विफल रही है। इसलिए एनजीटी पंजाब सरकार पर 2000 करोड़ रुपए का पर्यावरण जुर्माना लगा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें