
Tahawwur Rana arrested: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को मुंबई हमले के मुख्य आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा को 18 दिनों के लिए हिरासत में ले लिया, जिसके दौरान 26/11 आतंकवादी हमले के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उससे विस्तार से पूछताछ की जाएगी।
राणा को गुरुवार को अमेरिका से भारत लाया गया और इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर पहुंचने पर औपचारिक रूप से गिरफ्तार करने के बाद पटियाला हाउस स्थित एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया गया।
अदालत ने गुरुवार को राणा को 18 दिनों की एनआईए हिरासत में भेज दिया था, जिसके बाद उसे कड़ी सुरक्षा के बीच पटियाला हाउस अदालत परिसर से एनआईए मुख्यालय लाया गया था।
एनआईए ने राणा को 18 दिन की हिरासत में लिया
अधिकारियों ने बताया कि राणा को यहां सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित आतंकवाद निरोधी एजेंसी के मुख्यालय के अंदर एक अत्यंत सुरक्षित कोठरी में रखा जाएगा। अदालत के आदेश के तुरंत बाद एनआईए की ओर से जारी बयान में कहा गया, “राणा 18 दिनों तक एनआईए की हिरासत में रहेगा, इस दौरान एनआईए उससे 2008 के भीषण हमलों के पीछे की पूरी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए विस्तार से पूछताछ करेगी। इस हमले में कुल 166 लोग मारे गए थे और 238 से अधिक लोग घायल हुए थे।” बयान में कहा गया कि दिल्ली की एक विशेष अदालत के आदेश पर एनआईए ने उसे हिरासत में लिया है।
#WATCH | Delhi | Morning visuals from NIA headquarters where 26/11 Mumbai attacks accused Tahawwur Rana was brought late in the night.
Rana will remain in NIA custody for 18 days, during which time the agency will question him in detail in order to unravel the complete… pic.twitter.com/YOSvZrTuO6
— ANI (@ANI) April 11, 2025