नई दिल्ली / वॉशिंगटन: नीरव मोदी के भाई नेहल मोदी को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह गिरफ्तारी भारत की जांच एजेंसियों- प्रवर्तन निदेशालय (ED) और सीबीआई द्वारा किए गए प्रत्यर्पण अनुरोध के आधार पर हुई है। भारत सरकार के लिए यह एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
अमेरिकी न्याय विभाग (US Department of Justice) ने भारत को जानकारी दी कि 4 जुलाई को नेहल मोदी को गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला नीरव मोदी द्वारा किए गए बहु-करोड़ के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) घोटाले से जुड़ा है। भारत की एजेंसियों ने नेहल के खिलाफ जो प्रत्यर्पण अनुरोध भेजा था, वह भारतीय दंड संहिता की धारा 120-B (आपराधिक साजिश), धारा 201 (सबूतों को मिटाना) और मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत था।
सीबीआई और ईडी की जांच के अनुसार, नेहल मोदी ने नीरव मोदी को PNB घोटाले को अंजाम देने में मदद की थी। उन्होंने घोटाले से जुड़े धन के लेन-देन और छिपाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जांच एजेंसियां पहले से ही नीरव मोदी के यूके से प्रत्यर्पण की कोशिश में लगी हैं, और अब नेहल की गिरफ्तारी से भारत की स्थिति मजबूत हो गई है।
अब अमेरिकी अदालत में प्रत्यर्पण प्रक्रिया चलेगी। 17 जुलाई को अगली सुनवाई होगी, जिसमें नेहल मोदी जमानत की अपील कर सकता है। भारतीय एजेंसियां अमेरिकी अदालत के सामने नेहल की जमानत का विरोध करेंगी और उसे भारत लाने की मांग करेंगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...