Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, बख्शा नहीं जाएगा’, बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल

June 25, 2025

‘कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, बख्शा नहीं जाएगा’, बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल

नई दिल्ली: बुधवार को विजिलेंस टीम ने शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को गिरफ्तार कर लिया है। विजिलेंस टीम की यह कार्रवाई नशा विरोधी अभियान के तहत की। इस ऑपरेशन को पंजाब पुलिस व विजिलेंस विभाग ने मिलकर अंजाम दिया। इसी बीच आप सुप्रिमो अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, ‘कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।’

पंजाब को नशा मुक्त बनाकर रहेगी AAP: केजरीवाल 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”AAP सरकार पंजाब को नशा मुक्त बनाकर रहेगी। हमारी सरकार ने पंजाब में नशे के विरुद्ध जबरदस्त युद्ध छेड़ा हुआ है। कोई कितना भी बड़ा नेता क्यों ना हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने कहा कि पुरानी सरकार के मंत्री अपनी गाड़ियों में नशा तस्करी करते थे। अपने घरों में तस्करों को रखते थे। किसी भी तस्कर और उसमें शामिल लोगों को छोड़ा नहीं जाएगा।

25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी
बिक्रम मजीठिया के अमृतसर स्थित ग्रीन एवेन्यू वाले घर पर तड़के विजिलेंस की टीम पहुंची और मजीठिया से जुड़े नौ अलग-अलग ठिकानों सहित, पंजाब भर में कुल 25 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की गई। वहीं, मजीठिया ने कहा कि आज विजिलेंस के एसएसपी की अगुवाई में एक टीम ने मेरे घर पर छापेमारी की है। सरकार को समझ लेना चाहिए कि चाहे जितने भी केस दर्ज हो जाएं, न तो मैं डरूंगा और न ही आपकी सरकार मेरी आवाज दबा सकती है। मैंने हमेशा पंजाब के मुद्दों पर बात की है और आगे भी करूंगा। मुझे अकाल पुरख, गुरु साहिब पर पूरा भरोसा है। अंत में सत्य की जीत होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें