Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोदी की नसों में गरम लहू नहीं, बल्कि सिंदूर बह रहा… बीकानेर में बोले PM मोदी

May 22, 2025

मोदी की नसों में गरम लहू नहीं, बल्कि सिंदूर बह रहा… बीकानेर में बोले PM मोदी

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान के बीकानेर में एक जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने पाकिस्तान और आतंकवाद पर तीखा हमला किया। पीएम मोदी ने कहा कि अब उनकी नसों में गरम लहू नहीं, बल्कि सिंदूर बह रहा है, और भारत ने यह साफ कर दिया है कि पाकिस्तान को हर आतंकी हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।

प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को चेतावनी दी कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने नाल एयरबेस को निशाना बनाया, लेकिन भारत ने उसकी साजिश को नाकाम कर दिया। वहीं, पाकिस्तान के रहिमयारखान एयरबेस को हम ने इस कदर नुकसान पहुंचाया कि वह अब ICU में पड़ा है और कब ठीक होगा, यह पता नहीं।” पीएम मोदी ने यह भी कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच न तो व्यापार होगा, न ही कोई बातचीत, और अगर कोई बातचीत होगी, तो वह सिर्फ कश्मीर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) पर होगी।

ऑपरेशन सिंदूर ने तय किए आतंकवाद से लड़ने के नए नियम
प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र करते हुए कहा कि इस ऑपरेशन ने आतंकवाद से लड़ने के लिए तीन अहम नियम तय किए हैं:

-तेज और कड़ा जवाब: अगर भारत में कोई आतंकी हमला करेगा, तो उसे तुरंत और कड़ा जवाब मिलेगा। इसे देश के खिलाफ युद्ध माना जाएगा, और जवाब देने का समय भारतीय सेना तय करेगी।
-परमाणु धमकी से डरने की नहीं: भारत अब किसी भी परमाणु धमकी से डरने वाला देश नहीं है।
-आतंकवाद और उसके समर्थकों को एक जैसा समझना: आतंकवादियों और उन्हें समर्थन देने वाली सरकार को समान माना जाएगा। पाकिस्तान को अब ‘स्टेट’ और ‘नॉन-स्टेट’ के खेल को खत्म करना होगा, और पूरी दुनिया में पाकिस्तान की सच्चाई सामने लाने के लिए सात अलग-अलग प्रतिनिधिमंडल काम करेंगे।

 

पाकिस्तान को पानी नहीं मिलेगा: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट किया कि पाकिस्तान को भारत के पानी का कोई हक नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा, “यह भारत का ठेका और संकल्प है, और कोई भी ताकत इस संकल्प को रोक नहीं सकती।” मोदी ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा, “जो पाकिस्तान आतंकवादियों का समर्थन करेगा, उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

न्याय का नया स्वरूप है ऑपरेशन सिंदूर
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर बदले का खेल नहीं, बल्कि यह न्याय का एक नया तरीका है। उन्होंने इसे “एक मजबूत भारत की ताकत” बताया और कहा, “यह गुस्सा नहीं, बल्कि भारत का नया रूप है। पहले दुश्मन हमारे घर में घुसकर हमला करता था, लेकिन अब हमने सीधे उनके सीने पर प्रहार किया है।” प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान ने यह स्पष्ट किया कि भारत अब आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ किसी भी साजिश को बर्दाश्त नहीं करेगा और उसकी हर कोशिश का माकूल जवाब दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें