Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘अब पाकिस्तान का फुल एंड फाइनल हिसाब जरूरी’, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

April 28, 2025

‘अब पाकिस्तान का फुल एंड फाइनल हिसाब जरूरी’, पहलगाम आतंकी हमले पर बोले फारूक अब्दुल्ला

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर देशभर में शोक और गुस्से का माहौल है। इस हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए जम्मू और कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि अब पाकिस्तान से कोई बातचीत नहीं हो सकती, क्योंकि उसने इंसानियत का कत्ल किया है। अब पाकिस्तान का फुल एंड फाइनल हिसाब होना चाहिए।

फारूक अब्दुल्ला ने आगे कहा कि भारत ने 1947 में ही ‘टू-नेशन थ्योरी’ (दो-राष्ट्र सिद्धांत) को नकार दिया था और आज भी इसे स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, “भारत में हिंदू, मुसलमान, सिख, और ईसाई सभी एक हैं। पाकिस्तान को यह समझना चाहिए कि इस तरह की घटनाओं से भारत कमजोर नहीं होगा, बल्कि और भी मजबूत होगा।”


पाकिस्तान के साथ शांति वार्ता पर क्या कहा?
फारूक अब्दुल्ला ने पाकिस्तान द्वारा बातचीत की अपील पर कहा, “पाकिस्तान कहता है कि वार्ता होनी चाहिए, लेकिन जब हमारे लोग मारे जा रहे हैं, तो हम उनसे क्या कहेंगे? क्या इस स्थिति में बातचीत हो सकती है? क्या यह इंसाफ होगा?”

पाकिस्तान के खिलाफ सख्त एक्शन की आवश्यकता
फारूक ने यह भी कहा कि भारत अब बालाकोट जैसे हमले की स्थिति में नहीं है, बल्कि भारत चाहता है कि पाकिस्तान के खिलाफ ऐसा सख्त कदम उठाया जाए, जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें