नेशनल डेस्क: इन दिनों ChatGPT का इमेज जनरेटर टूल इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है, खासकर स्टूडियो घिबली स्टाइल की इमेज बनाने के लिए। इस फीचर का उपयोग करने के लिए OpenAI के सब्सक्रिप्शन की जरूरत होती है, जो लगभग 20 डॉलर प्रति माह होता है। लेकिन अब XAI के Grok चैटबॉट ने एक ऐसा तरीका पेश किया है, जिससे बिना किसी सब्सक्रिप्शन के यूजर्स Ghibli स्टाइल इमेज बना सकते हैं। आप जितनी चाहें उतनी Ghibli स्टाइल इमेज बना सकते हैं।
कैसे बनाएं Ghibli स्टाइल इमेज Grok से?
Grok के जरिए Ghibli स्टाइल इमेज बनाने के लिए निम्नलिखित आसान स्टेप्स फॉलो करें:
-Grok ऐप या वेबसाइट खोलें: सबसे पहले Grok वेबसाइट या ऐप पर जाएं।
-Grok 3 मॉडल चुनें: Grok पेज को खोलने के बाद, यह सुनिश्चित करें कि Grok 3 मॉडल एक्टिवेटेड है।
-अपनी फोटो अपलोड करें: बॉटम लेफ्ट कॉर्नर में मौजूद पेपर इमेज आइकन पर क्लिक करके अपनी पसंदीदा फोटो अपलोड करें।
-टेक्स्ट प्रॉम्ट लिखें: इसके बाद, एक टेक्स्ट प्रॉम्ट लिखें और Grok से कहें “Ghiblify the image।”
-इमेज जनरेट करें:अब, Grok आपकी इमेज को Ghibli स्टाइल में बदल देगा। यदि आप इमेज से संतुष्ट नहीं हैं, तो आप उसे री-जनरेट भी कर सकते हैं।
क्या है Ghibli इमेज ट्रेंड ?
OpenAI ने हाल ही में GPT-4o के लिए एक इमेज जनरेशन टूल जारी किया है, जिसकी मदद से यूजर्स अपनी तस्वीरों को स्टूडियो घिबली के एनिमेशन स्टाइल में बदल सकते हैं। Ghibli जापान का प्रसिद्ध आर्ट फॉर्म है, जिसे दुनिया भर में सराहा जाता है। इस नए ट्रेंड का हिस्सा बनते हुए सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी तस्वीरों को Ghibli स्टाइल में बदलकर शेयर कर रहे हैं।

Studio Ghibli: क्या है घिबली स्टाइल?
Studio Ghibli, एक प्रसिद्ध जापानी एनिमेशन स्टूडियो है, जिसे 1985 में मियाजाकी हायाओ और अन्य सह-संस्थापकों ने स्थापित किया था। यह स्टूडियो अपनी उच्च गुणवत्ता की एनिमेशन फिल्मों के लिए जाना जाता है, जिनमें हाथ से बनाई गई कलाकृतियां शामिल होती हैं। Ghibli स्टाइल में इमेजेस का अनोखा और सुंदर रूप सोशल मीडिया पर बहुत पॉपुलर हो गया है।

Ghibli इमेज ट्रेंड का मतलब
यह ट्रेंड टेक्नोलॉजी और कला का बेहतरीन मेल है। यूजर्स अब अपनी फोटो को AI टूल्स के जरिए Studio Ghibli की तरह के एनीमेशन में बदलकर सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं। यह एक नया तरीका है अपनी पहचान और कला को प्रस्तुत करने का, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। OpenAI के CEO, सैम ऑल्टमैन ने भी अपनी X प्रोफाइल की तस्वीर को Ghibli स्टाइल में बदलकर इस ट्रेंड का हिस्सा बने हैं।