Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

अधिकारियों ने सवाल का नहीं दिया सही जवाब तो मंत्री जी ने गुस्से में फेंका गुलदस्ता, देखें VIDEO 

June 8, 2025

अधिकारियों ने सवाल का नहीं दिया सही जवाब तो मंत्री जी ने गुस्से में फेंका गुलदस्ता, देखें VIDEO 

नेशनल डेस्क। आंध्र प्रदेश सरकार में पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री सविता एस का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान गुस्से में एक अधिकारी पर बुके फेंकती नजर आ रही हैं। यह घटना तीन दिन पहले की बताई जा रही है, लेकिन अब वीडियो सामने आने के बाद इस पर बहस शुरू हो गई है।

पेंशन वितरण कार्यक्रम के दौरान हुआ विवाद
यह घटना एक पेंशन वितरण कार्यक्रम की है, जिसमें मंत्री सविता एस शामिल थीं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जिला अधिकारी प्रभावती से यह सवाल पूछा कि उनके निर्वाचन क्षेत्र में पहले चरण में कितने मुफ्त गैस सिलेंडर बांटे गए हैं। अधिकारी इस सवाल का सही जवाब नहीं दे सकीं, जिससे मंत्री नाराज हो गईं।

गुस्से में फेंका बुके
वीडियो में साफ दिख रहा है कि मंत्री सविता एस गुस्से में आकर बुके फेंक देती हैं, जो उन्हें उसी अधिकारी ने कार्यक्रम की शुरुआत में भेंट किया था। इस घटना के बाद मंत्री का व्यवहार सोशल मीडिया पर आलोचना का विषय बन गया है।

 

जनता ने दी तीखी प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर लोग मंत्री के व्यवहार को गलत बता रहे हैं। कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा कि एक मंत्री को शिष्टाचार के साथ पेश आना चाहिए, खासकर सार्वजनिक मंचों पर।

टीडीपी सरकार ने एक करोड़ लोगों तक राशन पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया
इस बीच, आंध्र प्रदेश सरकार के खाद्य आपूर्ति मंत्री एन. मनोहर ने एक बयान में बताया कि टीडीपी (तेलुगु देशम पार्टी) के नेतृत्व में एनडीए सरकार ने सात दिनों में एक करोड़ लोगों तक राशन पहुंचाने का रिकॉर्ड बनाया है। राज्य सरकार ने हाल ही में मोबाइल डिलीवरी यूनिट्स (MDU वाहनों) के माध्यम से राशन देने की व्यवस्था बंद कर दी है। अब फिर से पुरानी व्यवस्था, यानी उचित मूल्य की दुकानों के जरिए राशन बांटा जा रहा है। इससे लोगों को अपने नजदीकी राशन केंद्र से आसानी से अनाज मिल रहा है।

यह भी पढ़ें- लोकसभा में कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल पेश, Nirmala Sitharaman का बड़ा कदम

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें