Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाब समेत कई राज्यों में आज आंधी- व बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल से साफ होगा मौसम

February 20, 2024

पंजाब समेत कई राज्यों में आज आंधी- व बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कल से साफ होगा मौसम

नई दिल्ली/पंजाब। मौसम माहिरों ने पंजाब के मैदानी इलाकों में आंधी-गड़े-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आने वाले 12 से 24 घंटों के अंतराल कभी भी बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है। वहीं, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और पश्चिमी यूपी में कहीं बारिश, तो कहीं तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि हो सकती है, जिसको लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही इस मौसम यह बदलाव पाकिस्तान-अफगानिस्तान के पास एक्टिव वैस्टर्न डिस्टर्बेस से आया है, जो मजबूत रहने वाली है। इससे मैदानी इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल रही है। मौसम का यह हाल 21 फरवरी तक बना रहने वाला है।

IMD के डायरैक्टर डॉ. के. सिंह ने बताया कि मंगलवार को पंजाब में पहाड़ों के साथ लगने वाले इलाके पठानकोट, गुरदासपुर में वैस्टर्न डिस्टर्बेस का ज्यादा असर देखने को मिल सकता है, जबकि बाकी शहरों में तेज हवाओं के साथ बारिश व औलावृष्टि होने का अनुमान है। इससे लोगों को एक बार फिर से सूरज देव के दर्शन दुर्लभ हो सकते हैं। ठंड में और इजाफा हो सकता है। सोमवार सुबह से ही धूल भरी आंधी चलने से लोगों को रास्ते पर मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पूरा दिन हवाओं के चलने की गति तेज रही लेकिन अब मौसम माहिरों ने आने वाले 24 से 48 घंटों के अंतराल कभी भी बारिश होने की संभावना जताई है। सोमवार को दिन का तापमान 24.6 डिग्री सैल्सियस व न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं सुबह के समय हवा में नमी की मात्र 66 व शाम में 54 फीसदी रही।

गेहूं की फसल को 15 मार्च तक जरूरत होती है ठंडक
चीफ एग्रीकल्चरल ऑफिसर डॉ. नरिंदर सिंह बैनीपाल ने बताया कि खेतों में तैयार हो रही गेहूं की फसल को 15 मार्च तक ठंडक की जरूरत होती है। इसके बाद किसान ऊपर वाले से बारिश न होने की गुहार लगाता है। इस समय मौसम में आ रहा बदलाव किसानों के लिए सोने पर सोहागा है क्योंकि पिछले दिनों निकली तेज धूप से किसानों को फिर से गेहूं की फसल समय से पहले पकने का डर सताने लगा था। ऐसे में अब मौसम के बिगड़े मिजाज किसानों के लिए राहत है। हमने किसानों में खेतों तैयार हो रही फसल को पानी न लगाने के लिए जागरूक किया है।

लुधियाना में तेज हवाओं के कारण कई इलाकों की बिजली गुल रही
सोमवार सुबह से ही तेज हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर तारें टूट गईं, जिन्हें रिपेयर करने में पावरकॉम के कर्मचारियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। हवाएं पूरे दिन चलती रहीं। कई इलाकों में चार से पांच घंटे तक बिजली बहाल नहीं हो पाए। भारत नगर चौक, सीता नगर, अशोक नगर, जवाहर नगर कैंप, माडल ग्राम, ताजपुर रोड, सैक्टर 32, महाराणा प्रताप नगर, सतकार नगर, सुभाष नगर व अन्य इलाकों में कई घंटे बिजली गुल रही। पावरकॉम के अधिकारियों का कहना है कि तेज हवा के कारण कर्मचारी एक तरफ सप्लाई बहाल करके आ रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ तार टूट रही थी, जिसके कारण पूरे इलाके में बिजली सप्लाई बंदकरनी पड़ रही थी। कई इलाकों में पावरकॉम के शिकायत केंद्रों ने फोन उठाने भी बंद कर दिए थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें