
नेशनल डेस्क : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में नौसेना के युवा अधिकारी विनय नरवाल की दुखद मृत्यु हुई है। नौसेना के समस्त अधिकारियों ने विनय नरवाल की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। विनय नरवाल इंडियन नेवी में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। बुधवार दोपहर उनका पार्थिव शरीर विशेष विमान से दिल्ली लाया गया है। जहां दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता समेत नौसेना अधिकारियों ने शहीद विनय नरवाल को श्रद्धांजलि दी।
पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
इस दौरान उनकी पत्नी और परिजन भी वहां मौजूद रहे। शहीद की पत्नी ने भी अपने पति को श्रद्धांजलि अर्पित की। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है और पति के शव के बॉक्स के साथ लिपट गई और जोर-जोर से रोने लगी। जिसके बाद वहां मौजूद सभी की आंखें नम हो गई। अब शहीद के शव को हरियाणा उनके पैतृक गांव में लाया जाएगा। गौरतलब है कि इसी महीने नौसेना के इस युवा अधिकारी की शादी हुई थी। भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी ने विनय नरवाल की दुखद मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नौसेना के मुताबिक नेवी चीफ समेत भारतीय नौसेना के सभी अधिकारी एवं जवान नौसेना के लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की दुखद मौत से स्तब्ध और दुखी हैं।
#WATCH | Delhi | Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal’s wife bids an emotional farewell to her husband, who was killed in the Pahalgam terror attack
The couple got married on April 16. pic.twitter.com/KJpLEeyxfJ
— ANI (@ANI) April 23, 2025
लेफ्टिनेंट विनय नरवाल की हत्या पर नौसेना ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नौसेना इस अकल्पनीय दुख की घड़ी में लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती है। भारतीय नौसेना हिंसा के इस जघन्य कृत्य में अपनी जान गंवाने वाले अन्य सभी लोगों के साथ भी पूरी एकजुटता के साथ खड़ी है। नौसेना का कहना है कि उनकी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं पीड़ितों के परिवारों के साथ हैं और वे घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं।
#WATCH | Delhi CM Rekha Gupta pays last respects to Indian Navy Lieutenant Vinay Narwal, who was killed in the Pahalgam terror attack yesterday pic.twitter.com/KkynFT3w4a
— ANI (@ANI) April 23, 2025
पैतृक गांव में मातम का माहौल
विनय नरवाल भारतीय नौसेना में लेफ्टिनेंट के पद पर तैनात थे। मूल रूप से वह हरियाणा के करनाल जिले के भुसली गांव के निवासी थे। उनकी मृत्यु के बाद उनके पैतृक गांव में मातम का माहौल है। वह हनीमून के लिए पहलगाम गए थे। विनय दो साल पहले इंडियन नेवी में नियुक्त हुए थे। 16 अप्रैल को उनकी शादी का रिसेप्शन था जिसके बाद वह 21 अप्रैल को हनीमून मनाने के लिए कश्मीर गए थे।
सेना ने चलाया अभियान
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद सेना ने इलाके में आतंकवादियों के खिलाफ सघन अभियान चलाया है। इस बीच हताहत हुए व्यक्तियों व उनके परिजनों की सहायता के लिए श्रीनगर में एक इमरजेंसी कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। आतंकवादी हमले के संबंध में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी से भी बात की है।
संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी शुरू
इस बातचीत में रक्षा मंत्री ने पहलगाम की स्थिति और उसके बाद के हालातों की जानकारी ली। वहीं सेना व सुरक्षाबलों ने पहलगाम में संदिग्ध स्थानों की घेराबंदी शुरू कर दी है। सेना व अन्य सुरक्षा बलों द्वारा हेलीकॉप्टर के जरिए भी संदिग्ध इलाके की निगरानी की जा रही है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...