Site icon Dainik Savera Times

J&K: लीपा वैली में पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

नेशनल डेस्क: जम्मू-कश्मीर के नियंत्रण रेखा (LoC) पर एक बार फिर पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया है। जानकारी के मुताबिक, 26 और 27 अक्टूबर की रात पाकिस्तान की सेना ने लीपा वैली इलाके में भारतीय चौकियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। पाकिस्तानी सैनिकों ने छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार के गोले भी दागे।  भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया।

यह भी पढ़ें: बागेश्वर धाम में दर्दनाक हादसा: खौलते तेल की कड़ाही में गिरा 2 साल का बच्चा, बचाने गई दादी…

LoC पर बढ़ा तनाव, भारतीय सेना सतर्क

सेना के सूत्रों के अनुसार, पाकिस्तान की इस बिना उकसावे वाली हरकत का भारत ने सटीक और प्रभावी जवाब दिया है। इस गोलीबारी के बाद LoC पर तनाव बढ़ गया है, लेकिन भारतीय सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी उकसावे का जवाब देने के लिए तैयार है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी सेना ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भारतीय चौकियों को निशाना बनाया था। हालांकि भारतीय सैनिकों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए फायरिंग का जोरदार जवाब दिया।

पाकिस्तान की घबराहट भी दिखी

उधर, पाकिस्तान ने हाल ही में अपने सेंट्रल और साउथ जोन के एयरस्पेस में कई हवाई मार्ग (Air Routes) बंद करने का नोटिस जारी किया है। यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब भारत अपनी बड़ी त्रिशूल (Trishul) नाम की ट्राई-सर्विसेज यानी थल, जल और वायु सेना की संयुक्त मिलिट्री एक्सरसाइज की तैयारी कर रहा है। यह अभ्यास 30 अक्टूबर से 10 नवंबर तक पाकिस्तान बॉर्डर के पास सर क्रीक इलाके में होना है।

यह भी पढ़ें:  हिम्मत की मिसाल बनीं 82 साल की बुजुर्ग महिला, 117 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंप लगाई (Video)

हालांकि पाकिस्तान ने 28-29 अक्टूबर के लिए हवाई क्षेत्र बंद करने की कोई आधिकारिक वजह नहीं बताई है, लेकिन सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम किसी मिलिट्री ड्रिल या हथियारों के परीक्षण से जुड़ा हो सकता है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद से भारत और पाकिस्तान के बीच सीमा पर इस तरह के तनाव और एक्सरसाइज से जुड़ी गतिविधियाँ अक्सर देखने को मिल रही हैं। दोनों देश एक-दूसरे की गतिविधियों पर नजर रखते हुए समय-समय पर अपनी सेनाओं को तैयार रखते हैं।

Exit mobile version