Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में की हमले की कोशिश, S-400 डिफेंस सिस्टम ने मार गिराए सभी मिसाइल

NEW DELHI : भारत ने पाकिस्तान की तरफ से बड़े मिसाइल और ड्रोन हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। भारत की तरफ से जवाबी हमले में पाकिस्तान का एयर डिफेंस सिस्टम पूरी तरह से बर्बाद हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान ने भारत के 15 शहरों में सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की थी।

भारतीय सेना ने एक बयान जारी करते हुए बड़ी जानकारी दी है। भारतीय सेना ने एक बयान जारी बताया कि 07-08 मई 2025 की दरमियानी रात को पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइलों से अवंतीपुरा, श्रीनगर, जम्मू, पठानकोट, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, आदमपुर, भटिंडा, चंडीगढ़, नल, फलौदी, उत्तरलाई और भुज समेत उत्तरी और पश्चिमी भारत में कई सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की जिसे भारतीय सेना ने नाकाम कर दिया। पाकिस्तान ने बड़े पैमाने पर भारत में हमला करने की कोशिश की जिसे एकीकृत काउंटर यूएएस ग्रिड और वायु रक्षा प्रणालियों ने नाकाम कर दिया। इन हमलों का मलबा अब कई स्थानों से बरामद किया जा रहा है।

भारत ने एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय किया
विश्वसनीय जानकारी के अनुसार लाहौर में एयर डिफेंस सिस्टम को निष्क्रिय कर दिया गया है। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुल्ला, ऊना, पुंछ, मेंढर और राजौरी सेक्टरों में मोर्टार और भारी कैलिबर आर्टिलरी का उपयोग करके नियंत्रण रेखा पर बिना उकसावे के गोलीबारी की तीव्रता बढ़ा दी है। पाकिस्तानी गोलीबारी के कारण सोलह निर्दोष लोगों की जान चली गई है, जिनमें तीन महिलाएं और पांच बच्चे शामिल हैं। इन इलाकों में भी भारत ने पाकिस्तान की ओर से मोर्टार और आर्टिलरी की गोलीबारी को रोकने के लिए जवाबी कार्रवाई की। भारतीय सशस्त्र बलों ने शांति बहाल करने की कोशिशों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, बशर्ते कि पाकिस्तान की सेना भी इसका सम्मान करे।

ये भी पढ़ें- BIG BREAKING : बिहार के शीतला मंदिर में मची भगदड़, 5 की मौत, कई लोग घायल

Exit mobile version