Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Panchkula Suicide Case: आर्थिक तंगी और कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के सात लोगों ने खाया जहर… 7 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

May 28, 2025

Panchkula Suicide Case: आर्थिक तंगी और कर्ज से तंग आकर एक ही परिवार के सात लोगों ने खाया जहर… 7 की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Panchkula Suicide Case: हरियाणा के पंचकूला सेक्टर 27 में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक ही परिवार के सात लोगों ने गाड़ी में बैठकर जहर खा लिया। बताया जा रहा है कि परिवार आर्थिक तंगी और कर्ज के बोझ से बुरी तरह टूट चुका था।

एक ही परिवार के सात लोगों ने खाया जहर… 7 की मौत

जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना सेक्टर 27 के मकान नंबर 1207 की है। जहां पर एक प्लॉट के अंदर गाड़ी खड़ी करके सातों ने आत्महत्या की, बताया जा रहा है कि परिवार ने घर के पास ही अपनी कार में बैठकर सामूहिक रूप से जहर खा लिया। पुलिस की डायल 112 गाड़ी के जरिए एक व्यक्ती को सिविल अस्पताल, सेक्टर 6 में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी सेक्टर 26 स्थित ओजस अस्पताल में दाखिल कराया गया है। जहां व्यक्ति की पत्नि तीन बच्चे और उसके माता पिता की मौत हो गई

आर्थिक तंगी और कर्ज से तंग आकर परिवार ने उठाया यह आत्मघाती कदम 

परिवार के करीबी लोगों का कहना है कि इन पर बैंक का इतना अधिक कर्ज हो गया था कि दो वक्त की रोटी जुटाना भी मुश्किल हो गया था। कर्ज से तंग आकर परिवार ने यह आत्मघाती कदम उठाया।

मामले की जांच में जुटी पुलिस 

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। शुरुआती तौर पर इसे आत्महत्या का प्रयास माना जा रहा है, लेकिन परिवार से जुड़े आर्थिक और सामाजिक पहलुओं की भी जांच की जा रही है। मौके पर हिमाद्री कौशिक, डीसीपी क्राइम अमित दहीया मौके पर पहुंची और अभी क्राइम ब्रांच की टीम और सीन ऑफ क्राइम की टीम भी मौके पर पहुंची डीसीपी क्राइम अमित खुद गहनता से जांच कर रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें