Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

भाजपा के राज में ‘पेपर लीक’ राष्ट्रीय समस्या बन गया है: प्रियंका गांधी

June 21, 2024

भाजपा के राज में ‘पेपर लीक’ राष्ट्रीय समस्या बन गया है: प्रियंका गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में ‘पेपर लीक’ होना राष्ट्रीय समस्या बन गया है और सत्तारूढ़ पार्टी का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘देश में पिछले 5 सालों में 43 भर्ती परीक्षाओं के पेपर लीक हुए हैं। भाजपा राज में पेपर लीक हमारे देश की राष्ट्रीय समस्या बन गया है जिसने अब तक करोड़ों युवाओं का भविष्य बर्बाद कर दिया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत दुनिया का सबसे युवा देश है। सबसे ज्यादा युवा आबादी हमारे पास है।

भाजपा की सरकार हमारे इन युवाओं को कुशल और सक्षम बनाने की जगह उन्हें कमजोर बना रही है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘करोड़ों होनहार छात्र दिन-रात मेहनत से पढ़ाई करते हैं, अलग-अलग परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, माता-पिता, तन-पेट काटकर पढ़ाई का बोझ उठाते हैं। बच्चे सालों तक रिक्तियां आने का इंतजार करते हैं। भर्ती आती है तो फॉर्म भरने का खर्चा, परीक्षा देने जाने का खर्चा, और अंत में सारा प्रय} भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है।’’ प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा का भ्रष्टाचार देश को कमजोर कर रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें