नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्राजील के रियो डी जेनेरियो पहुंचे हैं, जहां वह 17वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान उनकी एक राजकीय यात्रा भी निर्धारित है। ब्राजील में भारतीय समुदाय ने पीएम मोदी का भव्य और भावनात्मक स्वागत किया। ब्राजील पहुंचने पर बड़ी संख्या में मौजूद भारतीय प्रवासी समुदाय ने तिरंगा झंडा लहराते हुए, पारंपरिक परिधानों में, गर्जन भरे नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और लोक परंपराओं की झलक साफ देखी गई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में दिखी भारतीय परंपरा
स्वागत समारोह में पारंपरिक नृत्य, देशभक्ति गीतों और भारतीय वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति हुई। बच्चों और युवाओं ने मिलकर भारत की संस्कृति को दर्शाने वाली रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विशेष रूप से कथक और भरतनाट्यम जैसे शास्त्रीय नृत्यों ने वहां मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
#WATCH | Rio de Janeiro, Brazil | People of the Indian diaspora perform a special cultural dance based on the theme of Operation Sindoor as they welcome PM Modi
(Source: ANI/DD News) pic.twitter.com/5fbCTBEucB
— ANI (@ANI) July 6, 2025
‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर रही विशेष प्रस्तुति
इस पूरे कार्यक्रम की सबसे विशेष और प्रभावशाली झलक थी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित प्रस्तुति। यह प्रस्तुति पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों के खिलाफ भारत द्वारा किए गए निर्णायक सैन्य अभियान पर आधारित थी। इसे नृत्य, चित्र और मंचन के माध्यम से दिखाया गया। इस प्रस्तुति ने सभी दर्शकों को भावुक कर दिया और भारत की सैन्य शक्ति व आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया।
ब्रिक्स सम्मेलन में भारत की भूमिका
ब्रिक्स (BRICS) देशों – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका – के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में पीएम मोदी वैश्विक आर्थिक स्थिरता, आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और व्यापारिक सहयोग जैसे अहम मुद्दों पर भारत का पक्ष रखेंगे। यह सम्मेलन भारत की वैश्विक कूटनीति को और सशक्त करने का अवसर भी माना जा रहा है।
आगे का कार्यक्रम
पीएम मोदी की यह यात्रा केवल ब्रिक्स सम्मेलन तक सीमित नहीं है। वह ब्राजील में कई द्विपक्षीय मुलाकातें, निवेशकों से बातचीत और भारतीय समुदाय के साथ अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...